लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जैतखाम में तोड़फोड़ की सीबीआई जांच की उठाई मांग

लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जैतखाम में तोड़फोड़ की सीबीआई जांच की उठाई मांग
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

दुर्ग। प्रदेश में लचर कानूून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस द्वारा मंगलवार को सभी जिला मुख्यालयों में धरना व प्रदर्शन कर बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकोनी के जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना की सीबीआई जांच,वास्तविक आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही और मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की गई है। दुर्ग में भी जिला कांगे्रस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के बैनरतले हिन्दी भवन के सामने धरना व प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन पूर्व केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन उपरांत धरना स्थल पर ही राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगो से अवगत कराया गया। इसके पहले धरना को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित कर प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के लिए राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहाराया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है यदि प्रदेश में  कानून व्यवस्था दुरुस्त होती तो बलौदाबाजार जिले के महकोनी में सतनामी समाज के आराध्य स्थल जैतखाम में तोड़फोड़़ की घटना और उसके बाद बलौदाबाजार के कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में आगजनी की घटना सामने नहीं आई होती। यह घटना राज्य सरकार की विफलता का बड़ा प्रमाण है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकोली में सतनामी समाज के आराध्य स्थल जैतखाम के अपमान व तोडफोड़ के मामले में संतोषप्रद कार्यवाही न होने पर सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित रैली के दौरान जन आक्रोश को रोकने में प्रशासन पूरी तरह से विफल रही। जिससे जिला कलेक्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित परिसर में आगजनी से सैकड़ों की संख्या में दो पहिया,चार पहिया वाहनों एवं शासकीय संपति को क्षति पहुंची है। यह घटना प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों व लचर कानून की व्यवस्था के चलते घटित हुई है। जिसका खामियाजा आम जनता व निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ा है। धरना का संचालन मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलताफ अहमद ने किया। प्रदर्शन में शहर जिला प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू, महापौर धीरज बाकलीवाल,जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे,दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल,भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व विधायक बीडी कुरैशी,पूर्व महापौर आरएन वर्मा,शंकरलाल ताम्रकार, शहर जिला मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलताफ अहमद,दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय मिश्रा, शिवाकांत तिवारी,जितेन्द्र साहू,संदीप वोरा,सीजू एंथोनी ,पार्षद भोला महोबिया, संजय कोहले,पूर्व पार्षद राजकुमार वर्मा, परमजीत सिंह भुई,सैय्यद आसिफ अली,रत्ना नारमदेव,भगवती ठाकुर के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर राज्य सरकार के कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाजें बुलंद की। कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन से पुलिस बल अलर्ट रही। धरना स्थल और कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में सुरक्षा जवानों तैनाती की गई थी। फलस्वरुप कांग्रेस का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।