डिप्टी सीएम विजय शर्मा संग विधायक गजेंद्र ने किया सामूहिक योगाभ्यास

डिप्टी सीएम विजय शर्मा संग विधायक गजेंद्र ने किया सामूहिक योगाभ्यास
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

-दशम अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अतिथियों ने कहा स्वयं और समाज के लिए योग आवश्यक
-रविशंकर स्टेडियम में पौधारोपण के साथ ग्रीन दुर्ग अभियान का शुभारम्भ
दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविशंकर स्टेडियम में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ के जयंत भारती एवं पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस दौरान संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी आर.जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला, नगर के नागरिक, सभी शासकीय विभाग के अधिकारी- कर्मचारी तथा विभिन्न स्कूल के विद्यार्थीयों ने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून वह दिवस है, इस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। सामूहिक योग की यह परंपरा हर वर्ष आगे बढ़ते रहे। 
        शहर विधायक श्री यादव ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है। सामूहिक योगाभ्यास की प्रशंसा करते हुए घर, परिवार, मोहल्ले में प्रतिदिन योगाभ्यास करने की अपील किये जिससे हमारा तन और मन स्वस्थ रहे। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था, जिसके परिणामस्वरूप ही पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। 

वृक्षारोपण कर ग्रीन दुर्ग का शुभारम्भ - 
योगाभ्यास के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं विधायक गजेंद्र यादव ने रविशंकर स्टेडियम परिसर में वृक्षारोपण कर ग्रीन दुर्ग अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किये। उन्होंने परिसर में मौलश्री और बादाम का पौधरोपण किया। इसी कड़ी में उन्होंने डोर-टू-डोर निःशुल्क पौधरोपण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।