दुर्ग शहर की आधी से ज्यादा सड़कें अंधेरे में डूबा...अँधेरा होने से मारपीट, लूटपाट, चोरी, डकैती छेड़छाड़ की घटना बढ़ने लगी

दुर्ग शहर की आधी से ज्यादा सड़कें अंधेरे में डूबा...अँधेरा होने से मारपीट, लूटपाट, चोरी, डकैती छेड़छाड़ की घटना बढ़ने लगी
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष और पूर्व पार्षद (एमआई सी सदस्य) ज्ञानेश्वर ताम्रकार ने दुर्ग नगर निगम के महापौर पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि त्योहार का महीना शुरू हो गया है,और दुर्ग नगर निगम में सभी वार्डों में आधे से ज्यादा स्ट्रीट लाइट बंद है। जिसके कारण शहर के नागरिक परेशान हैं और डरे सहमे हैं कि कब क्या दुर्घटना हो जाये।
लोगों का कहना है कि अंधेरा होने से मारपीट,लूट, छेड़छाड़,की घटना में बढ़ोतरी हो रही है। लोग अंधेरे में आवाजाही को मजबूर हैं। जिसके कारण लोगों में  निगम प्रशासन के प्रतिआक्रोश बढ़ रहा है। ज्ञानेश्वर ताम्रकार ने नगर निगम दुर्ग के महापौर से मांग किया कि शहर में जल्दी ही बिजली व्यवस्था सुधारें नही तो शहर के सभी वार्डों के नागरिक के द्वारा महापौर के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।