टैक्स वसूली अभियान ने पकड़ा जोर,पहली बार जून माह के एक ही दिन में रिकार्ड तोड़ वसूली 17 लाख से अधिक

टैक्स वसूली अभियान ने पकड़ा जोर,पहली बार जून माह के एक ही दिन में रिकार्ड तोड़ वसूली 17 लाख से अधिक
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर राजस्व विभाग के टैक्स वसूली में जून माह में बेहतर प्रदर्शन करते हुए टैक्स वसूली हेतु अभियान छेड़ दिया है।राजस्व विभाग की कार्रवाही अभियान घर-घर करदाताओं के दस्तक देकर टैक्स वसूली अभियान ने जोर पकड़ा है! एक दिन में 17 लाख रुपए से अधिक निगम कोष में जमा हुए।आर्थिक गतिविधियों के बीच नगर निगम के राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं  सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर के नेतृत्व में एक दिन में निगम को 17 लाख से अधिक  रुपए मिले। नगर निगम ने करों की बकाया वसूली के लिए छुट्टी के दिन भी अभियान चलाया। सभी 60 वार्डों में कर्मचारी दिन भर वार्डों में घूमे। इस माह 17 जून तक का कुल वसूली 59,26,053 रुपये से अधिक और आज 18 जून के एक दिन की वसूली राशि 17,62,577 रुपये से अधिक की राशि वसूली की।आज सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर द्वारा वार्ड 55 सुमित बाजार के द्वारा कल की तारीख में टैक्स की राशि जमा करने की बात कही एवं पुलगांव कपड़ा मार्केट के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया। समस्त व्यापारी संघ द्वारा 25 जून को एक साथ टैक्स देने में सहमति बनाई गई है।अधिकारी द्वारा लगातार बड़े बकायादारों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े बकायादारों को आज नोटिस बनाकर जारी करने के निर्देश दिए। उसकी सूची उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने टैक्स वसूली जायजा के दौरान स्टेट बैंक में बैंक प्रबंधन से मुलाकात कर टैक्स जमा करने की अपील किये, प्रबधंक द्वारा सात दिवस के भीतर टैक्स जमा करने का आश्वासन दिया है। वार्ड 28 अजीज पोल्ट्री फार्म में 2017 से आज तक लंबित राशि 113582/- रुपये का भुगतान करने कहा गया।उनके द्वारा क़िस्त में राशि जमा करने का आश्वासन दिया है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर निगम द्वारा उनको 5 क़िस्त राशि जमा करने की बात कही।जायजा लेने पहुचे बोरसी क्षेत्र के करदाता निगम की टीम को बुलाकर पिछले 3 वर्षों का बकाया जलकर का भुगतान करने की बात कही। साथ ही बोरसी जोन कार्यालय में  करदाता द्वारा टैक्स की राशि के साथ 3 साल के जलकर भी जमा किये। सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर द्वारा वसूली की नियमित मानीटरिंग भी की जा रही है।

निगम प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में 150 से अधिक बड़े बकायादारों के नामों की सूची को सार्वजनिक कर टैक्स वसूली के लिए उन्हें नोटिस भी जारी किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा - संपत्तिकर के साथ-साथ जलकर वसूली को लेकर भी योजना बनाई जा रही है। निगम क्षेत्र में करीब 8,500 ऐसे करदाता हैं, जिनके घरों में नगर निगम का नल लगा हुआ है, लेकिन वे जलकर का भुगतान नहीं कर रहे हैं। निगम प्रशासन द्वारा जलकर नहीं पटाने वाले हितग्राहियों के नामों की सूची वार्ड वार तैयार कर ली गई है। इनसे भी जलकर वसूली की जानी है। उन्होंने जानकारी में बताया कि नगर निगम के पास लगभग 7000 करदाताओ का डिमांड बिल तैयार। डिमांड बिल बाटने के लिए नोटिस गैंग टीम बनाने की तैयारी में राजस्व अमला।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सहायक राजस्व निरीक्षक वार्डो में घूम-घूम कर करदाताओं से लगातार सम्पर्क कर रहे है।करदाताओं को 30 जून 2024 तक टैक्स की राशि जमा करने पर 6% का भारी छूट मिलेगा। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि दिए गए लक्ष्य से कम वसूली वाले सहायक राजस्व निरीक्षक को नोटिस दिया गया है। साथ मे सुबह 9 बजे से वार्ड में रहकर कार्य करने निर्देशित किया गया है। सहायक राजस्व निरीक्षकों की मॉनिटरिंग हेतु फ़ोटो सिस्टम चालू किया गया है। जिससे हर घंटे कर्मचारी अपने वार्डो से ग्रुप में फ़ोटो भेजेगे। इनके कार्यो का रिपोर्ट तैयार करने ओपरेटर की ड्यूटी भी लगाई गई है।