सोमवार को जिले में 85 कोरोना पॉजिटिव मिले, आज और कल को मिलाकर हुई 6 डेथ

सोमवार को जिले में 85 कोरोना पॉजिटिव मिले, आज और कल को मिलाकर हुई 6 डेथ

दक्षिणापथ।एक अच्छे परफ्यूम की खुशबू सबके दिल को अपनी और आकर्षित कर लेती है। शादी-पार्टी के खास अवसर पर तैयार होने के बाद हम परफ्यूम का उपयोग जरूर करते हैं। यह आज के समय में हर रोज प्रयोग की जाने वाली एक अहम चीज बन गई है,लेकिन इसमें मिलाए जाने वाले केमिकल्स हमारे शरीर पर खतरनाक प्रभाव डाल सकते है।
ये हो सकती है बीमारियां:
केमिकल्सयुक्त परफ्यूम को लगाने से आप अस्थमा, ब्रेस्ट कैंसर, स्किन डिजीज एलर्जी या फिर दूसरी तरह की अन्य गंभीर खतरनाक बीमारी में जकड़ सकते है। इसमें मौजूद केमिकल्स हमारे शरीर के हार्मोन्स को अंसतुलित कर हार्मोन बैलेंस को डिस्टर्ब करने का काम करते है। जिससे स्तन कैंसर होने की समस्या बढ़ जाती है।
कैंसर: टेट्राक्लोरोहाइड्रेक्स एल्यूमिनियम जिरकोनियम एल्यूमिनियम क्लोरोहाईड्रेट परफ्यूम में मिले ये रसायनिक तत्व शरीर को बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुंचाते है। एल्यूमिनियम जिसके वर्तन में खाना बनाने जहर का काम करता है उसमे भी यही तत्व पाए जाते हैं।
स्किन एलजीर्: सिलिका अथवा 'सिलिकॉन डाईऑक्साइडÓ सिलिकन और ऑक्सीजन से मिलकर बना होता है। सिलिका के साथ इसमें मिलाया जाने वाला टेल्क केमिकल्स शरीर में कैंसर के फैलाने का काम करता है।
स्किन डिजीज: ट्राइक्लोसन रसायनिक तत्व का उपयोग डियोड्रेंट्स या परफ्यूम को एंटीबैक्टीरियल युक्त बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग कई तरह के एंटीबैक्टीरियलयुक्त साबुनों को बनाने में भी किया जाता है।
किडनी को नुकसान: प्रॉपिलीन गलायसोल यह शरीर में एलर्जी फैलाने वाला एक रसायनिक तत्व है जो परफ्यूम में मिलकर हमारे शरीर में रिएक्शन पैदा करता है और किडनी को डैमेज करने का कारण बनता है।