जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग की नेक पहल: जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के साथ  मनाएगी खुशियों की दिवाली सप्ताह…कपडे, मिठाई एवं अन्य जरूरत की सामग्री का किया जाएगा वितरण

जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग की नेक पहल: जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के साथ  मनाएगी खुशियों की दिवाली सप्ताह…कपडे, मिठाई एवं अन्य जरूरत की सामग्री का किया जाएगा वितरण

दुर्ग। दिवाली को खुशियों का त्योहार कहा जाता है। फिर दीपावली जैसे त्योहारों पर हम अपने करीबी और प्यारे लोगों को कुछ नए कपड़े उपहार में देते थे। खासकर हमारे बच्चे के लिए और यह एक परंपरा है। लेकिन ऐसे कई बच्चे हैं, जो अनाथ है और एकल माता-पिता हैं। जो उन्हें नए कपड़े नहीं दे सकते क्योंकि वे दूसरों के घरों में थोड़े से वेतन के साथ काम करते है। ऐसे गरीब बच्चों बुजुर्गों एवं महिलाओं को जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग ने घरों में दीपावली के दौरान नए कपड़े, फटाखे और मिष्ठान, नमकीन उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
   इस वर्ष सभी के सहयोग से संस्था ने लगभग 700 से अधिक बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाओं को नए कपड़े और दिवाली की मिठाई एवं नमकीन देने की योजना बनाई है। संस्था का यह दीपावली पर्व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों एवं परिवार में खुशियां फैलाएगा। समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है। एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है।

     इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग जोकि विगत 8 वर्ष से बिना रुके प्रतिदिन दुर्ग रेल्वे स्टेशन एवं अन्य स्थानों में अस्थाई रुप से निवासरत मजदूर, असहाय, महिलाएं, बच्चों, विकलांग जनों को रात्रि में निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है, इसके साथ साथ विगत 8 वर्षों से संस्था के सभी युवा सदस्य सभी पर्व एवं त्योहारों में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करते आ रहे है।
    संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि संस्था द्वारा विगत 8 वर्षों से दीपावली पर्व पर हर जरूरतमंदों तक मिठाई, नये कपड़े, फटाखे वितरण करती आ रही है। इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष संस्था द्वारा जरूरतमंदों की खुशियों की दीपावली सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों में जाकर बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं को दीपावली पर्व को धूमधाम से मनाने हेतु नये कपडे, मिठाई
 नमकीन, फटाखे, साबुन, निरमा, एवं अन्य जरूरत की सामग्री वितरण की जावेगी।"
     संस्था के आशीष मेश्राम एवं सुजल शर्मा ने बताया कि दीपावली पर्व के पूर्व- 27 अक्टूबर को संध्या 7 बजे मंदबुद्धि स्नेह स्कूल, दुर्ग, बाल आश्रम में निवासरत बच्चों को नए कपडे, पटाखे, मिष्ठान, नमकीन, कॉपी, पेन, चॉकलेट, साबुन, निरमा, पेस्ट, एवं अन्य जरूरत की समाग्री वितरण किया जावेगा।

 28 अक्टूबर को संध्या 6 बजे - अनाथ महिला हॉस्पिटल, दुर्ग में सभी महिलाओं को साड़ी, मिष्ठान, नमकीन, साबुन, निरमा, तेल पेस्ट, का वितरण। 29 अक्टूबर को:- प्रातः 10 बजे वृद्धाआश्रम, दुर्ग में बुजुर्ग वृद्ध पुरुष को नया कुर्ता पैजामा महिला को नयी साड़ी एवं सभी वृद्धजनों को मिष्ठान, नमकीन, साबुन, निरमा, तेल पेस्ट, का वितरण। एवं संध्या 6 बजे भिलाई के वृद्धाआश्रम एवं अनाथालय में हर जरूरतमंदों को पुरुष को नया कुर्ता पैजामा महिला को सलवार कुर्ती, सूट एवं गाउन साथ ही साथ सभी बुजुर्गों को मिष्ठान, नमकीन, साबुन, निरमा, तेल पेस्ट, का वितरण किया जाएगा। 30 अक्टूबर को दुर्ग रेलवे स्टेशन, में हर जरूरतमंदों को नये कपड़े, मिठाई, नमकीन साबुन, निरमा एवं अन्य जरूरत की सामग्री वितरण की जावेगी। 31 अक्टूबर को संस्था के सदस्य पटेल चौक, पुराना बस स्टैंड, मालवीय नगर चौक, नेहरूनगर चौक, पावर हाउस चौक एवं दुर्ग रेलवे स्टेशन एवं अन्य स्थानों के फुटपात में रहने वाले बच्चों एवं सभी जरूरतमंदों को पटाखा, मिष्ठान, नमकीन, साबुन, निरमा, तेल, पेस्ट, बिस्किट, चॉकलेट का वितरण करेंगे..।
   जरूरतमंदों की खुशियों की दीपावली सप्ताह के लिए संस्था को शहर एवं जिले के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक लोगों का सहयोग एवं योगदान मिल रहा है जिससे संस्था यह प्रयास करेगी कि सभी ज़रूरत इस वर्ष दीपावली बना सके।
    इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी एवं आशीष मेश्राम राजेन्द्र ताम्रकार दद्दू ढीमर अख्तर खान रूपल गुप्ता को संजय सेन सुजल शर्मा हरीश ढीमर प्रकाश कश्यप मृदुल गुप्ता शुभम सेन शब्बू पाकीजा वाशु शर्मा शब्बीर पाकीजा, मोहित पुरोहित ऋषि गुप्ता शिबू खान समीर खान बिट्टू कुरैशी शंकु सेन नीरज ढीमर  वेदांत शर्मा सोनल सेन दुर्गेश यादव आकाश राजपूत एवं अन्य सदस्य कार्य कर रहे है।"