आईपीएल खिलाडिय़ों के लिए मुंबई पुलिस ने की खास इंतजाम, 1100 से अधिक पुलिसकर्मी होंगे तैनात

आईपीएल खिलाडिय़ों के लिए मुंबई पुलिस ने की खास इंतजाम, 1100 से अधिक पुलिसकर्मी होंगे तैनात
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

दक्षिणापथ, दुर्ग। शरद पूर्णिमा के पावन दिवस एवं रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के पुण्य अवसर पर दुर्ग में 20 अक्टूबर 2021 को बैगापारा, मिनी स्टेडियम, दुर्ग में दिव्यांग बच्चों को सम्बल बनाने हेतु स्वास्थ्य उपकरण प्रदान करने एवं सेवाभावी संस्था के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से विश्व प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में सीता माता का किरदार निभाने वाली सुप्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीमती दीपिका चिखलिया जी (बॉम्बे) उपस्थित थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित श्रीमती दीपिका चिखलिया (बॉम्बे) के कर कमलों एवं हाथों से पूरे दुर्ग जिले में विगत 4 वर्ष 10 माह से प्रतिदिन बिना रुके मानव सेवा का कार्य करने वाली सर्वश्रेष्ठ संस्था जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा एवं शिशु शुक्ला, अर्जित शुक्ला, आशीष मेश्राम, ईशान शर्मा, प्रकाश कश्यप, संजय सेन, दद्दू ढीमर, हरीश ढीमर, एवं अन्य सदस्यों को साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लगभग 5 हजार से ज्यादा नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक वरुण जोशी थे, कार्यक्रम में आयोजक समित्ति के राकेश पांडेय, श्याम शर्मा, पायल कुमंट, रजा देवांगन, मितेश पटेल, अंजय ताम्रकर, मोंटी सोनी, त्रिंकल ताम्रकर, एवं अन्य सदस्य और हजारों नगरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यरुप से उपस्थित रामायण में सीता माता का किरदार निभाने वाली सुप्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीमती दीपिका चिखलिया (बॉम्बे) ने जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा किये जा रहे मानव सेवा के कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी ली और मंच से हजारों नागरिकों के सामने संस्था के सेवा कार्यों की काफी प्रशंशा की।