बघेरा में दारू भट्ठी खोले जाने के विरोध में सैकड़ों महिलाएं व नागरिकों ने कलेक्ट्रेट घेरा, दबाव मे प्रशासन ने लिखित मे दिया आश्वासन

बघेरा में दारू भट्ठी खोले जाने के विरोध में सैकड़ों महिलाएं व नागरिकों ने कलेक्ट्रेट घेरा, दबाव मे प्रशासन ने लिखित मे दिया आश्वासन

दक्षिणापथ, दुर्ग। सात साल पहले नगर निगम में भाजपा की सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार और आम जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर दुर्ग युवा कांग्रेस द्वारा पदयात्रा निकाल कर नगर निगम का घेराव किया गया था। युवा कांग्रेस ने जनसमस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई। तत्कालीन महापौर और कमिश्रर द्वारा युवा कांग्रेसियों पर निगम कार्यालय में तोडफ़ोड़ का आरोप लगाकर पुलिस ने अपराध दर्ज कराया गया था। इसके बाद युवा कांग्रेसी विवेक मिश्रा, राहुल शर्मा, इलियास चौहान, प्रकाश गीते, रज्जन अकील खान, अय्यूब खान, विजय चंद्राकर 7 दिनों तक जेल में रहे।

इस घटनाक्रम के बाद कोर्ट में 7 साल तक केस चला। कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद जिला सत्र न्यायाधीश अंकिता गुप्ता ने साक्ष्य के अभाव में सभी युवा कांग्रेसी नेताओं को आरोपों से बरी कर दिया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर ने बताया कि आरोप से बरी होने पर युवा कांग्रेस नेताओं को दुर्ग विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व अध्यक्ष आरएन वर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू सहित सभी कांग्रेस नेताओं ने बधाई दी।
मिलने गए थे भूपेश
वर्तमान मुख्यमत्री भूपेश बघेल ने उस दौरान जेल में आकार सभी कार्यकर्ता से मिल कर सभी का हौसला बढ़ाया था जनता के लिए रमन सरकार के विरोध लड़ते रहने पे शाबाशी भी दी थी।