आयुक्त ने देखा अमृत मिशन कार्य: घरों में नल पर टोटी नहीं तो कटेगा कनेक्शन

आयुक्त ने देखा अमृत मिशन कार्य: घरों में नल पर टोटी नहीं तो कटेगा कनेक्शन
RO No.12822/158

RO No.12822/158

RO No.12822/158

-जयंती महोत्सव में सकल जैन समाज सेवाभावी कार्यों मे रहा व्यस्त दक्षिणापथ, दुर्ग। भगवान महावीर स्वामी की 2621वीं जयंती शहर में गुरुवार को पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा महावीर जी की भव्य शोभायात्रा निकालकर उनके अहिंसा के संदेशो को दोहराया गया। यह शोभायात्रा जैन मंदिर सदर बाजार से प्रारंभ होकर कस्तूरबा बाल मंदिर एवं मारवाड़ी विद्यालय प्रांगण पहुंची। यहां दिगंबर व श्वेतांबर जैन समाज के लोगो ने भगवान महावीर जी की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात् भव्य शोभायात्रा आगे रवाना हुई। शोभायात्रा में भगवान महावीर जी को एक खुले रथ पर विराजमान किया गया था। शोभायात्रा मान होटल, तकियापारा, पोलसायपारा, फरिस्ता कॉम्पलेक्स, इंदिरा मार्केट, शनिचरी बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, एमआईसी सदस्य ऋषभ जैन के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होने भगवान महावीर का दर्शन कर प्रदेश की खुशियाली के लिए कामना की। शोभायात्रा को लेकर सकल जैन समाज के लोगो में खासा उत्साह था। फलस्वरुप जैन समाज के लोगो के अलावा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं शोभायात्रा में शामिल लोगो को शर्बत व स्वल्पाहार का वितरण किया गया। शोभायात्रा में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष मदन जैन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश गोलछा, कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र दुग्गड़, उपाध्यक्ष दिलीप बाकलीवाल, गौतम कोठारी, महामंत्री उत्तम बरडिय़ा, सहमंत्री गिरीश पारख, मनोज बाकलीवाल, मीडिया प्रभारी नवीन संचेती, संजय बोहरा, संदीप जैन ,कांतिलाल बोथरा, सुनीता बोहरा के अलावा सकल जैन समाज की महिलाएं व पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। भगवान महावीर की जयंती को महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा गुरुवार को सेवाकार्य के रुप में समर्पित किया गया था। जिसके तहत महावीर विद्यालय शिक्षक नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का जहां सैकड़ों लोगो को लाभ मिला। वहीं रक्तदान शिविर में जैन समाज के अलावा अन्य समाज के लोगो ने रक्तदान कर महादान का संदेश दिया। रक्तदान शिविर के आयोजन में जैन समाज के संजय बोहरा एवं अन्य सदस्यों ने उल्लेखनीय योगदान दिया। इसके अलावा श्री कृष्ण गौशाला छातागढ़ में सकल जैन समाज के लोगो ने गौ सेवा की और गौवंश को गुड़ व हरी सब्जी खिलाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। दोपहर बाद पुराना बस स्टैण्ड में भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने लोग सैकड़ो की संख्या में जुटे। भंडारा में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला, चेंबर के चेयरमेन पवन बडज़ात्या, जिला भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक अनूप गटागट, निर्मल बाफना एवं जैन समाज के अन्य लोगो ने सेवाएं दी।