चक्रवाती तूफान डाना का खतरा : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द

चक्रवाती तूफान डाना का खतरा : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द

रायपुर । ओडि़शा के तटीय क्षेत्र में चक्रवाती तूफान डाना का खतरा है। 24 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान ओडि़शा के तट से टकरा सकता है। इसे देखते हुए ओडिशा सरकार ने तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं अब रेलवे ने ओडि़शा के पूरी से चलने वाली व वहां पहुंचने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 24 व 25 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान के पुरी तट से टकराने की चेतावनी दी है। इसके कारण ओडिशा सरकार ने सोमवार को पर्यटकों को एक एडवाइजरी जारी की है। राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने मुख्यमंत्री मोहन चरन माझी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद यह पुरी में आए पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वो तीर्थ नगरी को जल्द से जल्द छोड़ दें, क्योंकि यह चक्रवाती तूफान से प्रभावित हो सकता है। मंत्री पुजारी ने बताया कि पुरी जिला प्रशासन को भी सलाह दी गई है कि वो मंगलवार से लोगों को पुरी बीच पर आने से रोकें क्योंकि चक्रवात के आने से इस क्षेत्र में व्यापक नुकसान होने की आशंका है।रद्द रहने वाली गाडिय़ां(1) गाड़ी संख्या 22865 एलटीटी पुरी एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।(2) गाड़ी संख्या 18426 दुर्ग पुरी एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।(3) गाड़ी संख्या 09060 ब्रह्मपुर सूरत एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।(4) गाड़ी संख्या 20824 अजमेर पुरी एक्सप्रेस दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।(5) गाड़ी संख्या 22973 गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस 22 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।(6) गाड़ी संख्या 09059 सूरत ब्रह्मपुर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।(7) गाड़ी संख्या 18425 पुरी दुर्ग एक्सप्रेस 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।(8) गाड़ी संख्या 20823 पूरी अजमेर एक्सप्रेस 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।(9) गाड़ी संख्या 12844 अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस 26 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।