धनुष यादव बने छत्तीसगढ़ मानस संगठन दुर्ग जिला अध्यक्ष..

धनुष यादव बने छत्तीसगढ़ मानस संगठन दुर्ग जिला अध्यक्ष..
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

उतई। छत्तीसगढ़ मानस संगठन का राज्य स्तरीय निर्वाचन ग्राम अरकार जिला बालोद में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिला दुर्ग, जिला बालोद, जिला धमतरी के मानस प्रेमी उपस्थित हुए।कार्यक्रम का श्रीगणेश पूजा अर्चना के पश्चात अतिथियों का सम्मान किया गया। उपस्थित मानस संतो के द्वारा मानस रत्नों को श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष एवं संस्थापक चंपेस्वर सिंह राजपूत द्वारा स्वागत भाषण एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। खुले मंच पर समस्त जनों के विचार आमंत्रित किए गए जिसमें नए कार्यों पर चर्चा की गई तथा प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई और विभिन्न जिलों के अध्यक्ष एवं अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों द्वारा आवेदन फॉर्म का आमंत्रित किए गए।

प्राप्त आवेदनों पर चुनाव प्रभारी हेमलाल साहू ग्राम परसाई द्वारा परीक्षण उपरांत परिणाम घोषित किए गए जिसमें निर्विरोध रूप से धमतरी जिला अध्यक्ष शारदा दास मानिकपुरी, बालोद जिला अध्यक्ष गंगाधर साहू इसी तरह जिला दुर्ग से दूसरी बार धनुष लाल यादव जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्षों का श्रीफल गुलाल एवं मानस पत्रिका देकर सम्मान किया गया।

       कार्यक्रम का संचालन राज्य के सलाहकार लल्लू राम वर्मा द्वारा किया गया। दुर्ग जिले से अध्यक्ष धनुष यादव उतई, महासचिव ओमप्रकाश वरदे रीवागहन, कोषाध्यक्ष मनोज भारती सोरम, वरिष्ठ सलाहकार किशोर कुमार साहू के नियुक्ति मानस परिवारजन हर्षित है। साथ ही संस्कार मानस परिवार उतई, दीप किरण मानस परिवार ,बाल रामायण मंडली छावनी, राम दर्शन मानस मंडली, मानस मंडली बोरीगरिका, मानस परिवार द्वारीकाडी, एवम् मानस सुधा परिवार तथा उतई क्षेत्र समस्त मानस मंडलियों ने बधाई संप्रेषित किए।