दुर्ग शहर के 60 वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू व महापौर के वार्ड में भी पिछड़े कांग्रेस

दुर्ग शहर के 60 वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू व महापौर के वार्ड में भी पिछड़े कांग्रेस
RO No.12822/158

RO No.12822/158

RO No.12822/158

- गया नगर वार्ड 4 ने फिर लिया सर्वाधिक लीड, तकिया पारा केलाबाड़ी वार्ड में हारी भाजपा
  दुर्ग। लोकसभा चुनाव के आए परिणाम में भाजपा ने इस बार भारी बढ़त के रिकार्ड बनाए है । भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में अब तक के सर्वाधिक लीड मिले है जिसमे 2019 में मिले 62 हजार की लीड के रिकार्ड को तोडकर इस बार 72 हजार 272 मतों से बंफर जीत मिली है। नगर निगम शहरी क्षेत्र के तहत 60 वार्डो में भाजपा को तकिया पारा व केला बाड़ी वार्ड को छोड़कर सभी वार्डो में बढ़त मिली लेकिन पूरे शहर के सभी वार्डो में गया नगर वार्ड 4 से भाजपा को फिर इस बार सर्वाधिक 2747 वोट कि लीड मिली है जो 2023 विधान सभा से 4सौ अधिक है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू महापौर धीरज बाकलीवाल  सहित अनेक कांग्रेस नेताओ के वार्ड से कांग्रेस बुरी तरह पीछे हुई है । लोकसभा चुनाव के तहत दुर्ग शहर विधान सभा से कांग्रेस भाजपा को मिले वार्ड वार वोटों के आंकड़े सामने आए है। जिसमे भाजपा प्रत्याशी ने दो वार्डो को छोड़कर सभी वार्डो में अच्छी खासी बढ़त प्राप्त की है। गौर करने वाली बात यह भी है कि भाजपा को विधान सभा चुनाव की तरह गयानगर वार्ड 4 में लगातार दूसरी बार भारी बढ़त मिली है। इस वार्ड में पार्षद श्रीमती लीना देवांगन है जो नगर निगम के पूर्व सभापति व भाजपा वरिष्ठ नेता दिनेश देवांगन की पत्नी है । जिन्हे विधान सभा चुनाव में भी सर्वाधिक 2337 वोटो की लीड के चलते पार्टी संगठन को ओर से एक लाख की नगद राशि का सम्मान मिला था जो अब फिर पार्टी द्वारा घोषित सम्मान राशि का हकदार दिखलाई पड़ रही है। जबकि दूसरे क्रम में नया पारा वार्ड 1 तथा तीसरे क्रम में पोटियाकला पूर्व वार्ड 53 जहां भाजपा से क्रमश: पार्षद मनीष साहू, अजय वर्मा है। शहर के 60 वार्डो में सबसे ज्यादा 22 सौ37 वोट से रिकार्ड जीत दर्ज की है।

       इसी प्रकार अन्य सभी भाजपा पार्षदों के अलावा कांग्रेस पार्षदों के वार्डो में भी भाजपा को जोरदार बढ़त मिली है, लेकिन तकिया पारा वार्ड जहा दो एमआईसी मेंबर लोककर्म प्रभारी अब्दुल गनी व स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर है यहां भाजपा अच्छी खासी मतों से पिछड़ी है । दुर्ग शहर विधान सभा के 216 बुथो को 60 वार्डो के अनुसार समायोजित कर वार्डवार बनाए गए आंकड़े अनुसार..
वार्ड.. भाजपा/ कांग्रेस/ जीत...
नया पारा वार्ड 1, 3184–573= 2611
राजीव नगर वार्ड 2, 2172–422=1750
मठपारा वार्ड 3, 1465–269=1196
गया नगर वार्ड 4, 3312–565=2747
मरार पारा वार्ड 5, 2048–465=1583
ठेठवार पारा वार्ड 6 ,1454–233=1221
किल्ला मंदिर वार्ड 7,990–797=193
तकिया पारा वार्ड 8, 469–1724=1255 हारे
स्वामी विवेकानंद वार्ड 9 ,2009–391=1618
शंकर नगर पश्चिम वार्ड 10 ,1914–517=1397
शंकर नगर पूर्व वार्ड 11, 1723–649=1074
मोहन नगर पश्चिम वार्ड 12, 1726–775=951
मोहन नगर पूर्व वार्ड 13 ,1473–597=876
सिकोला भाटा वार्ड 14, 1405–503=902
करहीडीह वार्ड 15, 1977–983=994
सिकोला बस्ती वार्ड 16 ,2017–568=1449
औद्यौगिक नगर वार्ड 17 ,2852–810=2042
शक्ति नगर वार्ड 18 ,2337– 639=1698
कैलाश नगर वार्ड 19 ,1573–656=916
आदित्य नगर वार्ड 20 ,1250–527=723
सिंधिया नगर वार्ड 21, 2840– 658=2184
तितुरडीह स्टेशन पारा वार्ड 22, 1767–632=1132
दीपक नगर वार्ड 23,1417–373=1044
आमदी मंदिर वार्ड 24, 2505–336=2169
संतरा बाड़ी वार्ड 25 ,1061–433=634
संतरा बाड़ी वार्ड 26 ,1592–469=1123
पोलसाय पारा वार्ड 27 ,1881–436=1445
पचरी पारा वार्ड 28, 1348– 383=965
अस्पताल वार्ड 29 ,814–292=522
तमेर पारा वार्ड 30, 1396–509=887
लंगूरबीर मंदिर वार्ड 31, 1063–359=704
तमेर पारा वार्ड 32 ,1866–416=1450
चंडी मंदिर वार्ड 33 ,1911–326=1585
शिव पारा वार्ड 34, 2095–479=1616
बाबा रामदेव मंदिर वार्ड 35 ,2489–827=1662
गंज पारा वार्ड 36, 1292–1001
आजाद वार्ड 37, 1697–524=1143
मिल पारा वार्ड 38 ,2137–689=1438
कचहरी वार्ड 39 ,2548–1196=1352
सुराना कालेज वार्ड 40 ,1027–495
केला बाड़ी वार्ड 41, 1713–2501=788 हारे
कसारीडीह वार्ड पश्चिम वार्ड 42,  2523–1730=793
कसारीडीह पूर्व वार्ड 43,  1297–390=907
गुरु घासीदास वार्ड 44,  1106–653=453
पदमनाभपुर पश्चिम वार्ड 45, 1429–501=928
पदमनाभपुर पूर्व वार्ड 46, 1545–477=1068
रायपुर नाका वार्ड 47,  1761–885=876
न्यू पुलिस लाईन वार्ड 48, 1007– 590=417
विद्युत नगर वार्ड  49,  1390–667=723
बोरसी भाठा वार्ड 50, 1421–920=501
बोरसी उत्तर वार्ड 51,  2110–873=1237
बोरसी बस्ती वार्ड 52 ,3359–1346=2013
पोटियाकला उत्तर 53,  3686–1188=2498
पोटिया बस्ती वार्ड 54, 2632–1471=1161
पुलगांव वार्ड 55,  1751–516=1235
बघेरा वार्ड 56,  2679–855=1824
उरला पश्चिम वार्ड 57,  2638– 862=1776
उरला पूर्व वार्ड 58,1731–715=1016
कातुलबोर्ड पश्चिम वार्ड 59, 2767–887=1880
कातुलबोर्ड पूर्व वार्ड 60 ,1611–507=1104