कैच द रैन: जिस तालाब में गंदगी, उसे सवारने में लगा है निगम

कैच द रैन: जिस तालाब में गंदगी, उसे सवारने में लगा है निगम
RO No.12822/158

RO No.12822/158

RO No.12822/158

रिसाली। कैच द रैन अभियान से नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के कई तालाब अस्तित्व में आने लगा है। शनिवार को मुकितधाम रिसाली के निकट स्थित तालाब को सवारने का कार्य शुरू किया गया।  निगम के कर्मचारी और जनसहयोग से शहर के पुराने  तालाब को उपयोग के लायक बनाने जुटे है।
गंदगी की वजह से जिस तालाब के घाट में लोग बैठने के लिए हिचकिचाते थे, आज वही स्थान लोगों को राहत पहुंचा रहा है। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर 10 में से 7 तालाबों का सफाई कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आस पास के नागरिक तालाब का पानी निस्तारी के लिए उपयोग कर रहे है। दरअसल तालाब की स्थिति जलीय पौध और कचरे की वजह से बेहद खराब थी। घाट में गंदगी का आलम था। ऐसी ही स्थिति वार्ड 31 मुक्तिधाम के निकट स्थित तालाब की है। जिसे जन स्वास्थ्य विभाग और जन सहयोग से सफाई किया जा रहा है। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि जब तक सफाई कार्य पूर्ण नहीं हो जाता यह अभियान चलते रहेगा। एक तालाब की सफाई पूर्ण होने के बाद ही दूसरे तालाब की सफाई शुरू करे।
-अभियान की शुरुवात विधायक से
कलेक्टर ऋचा प्रकाश के निर्देश पर अभियान की शुरुआत की गई है। निगम ने इस अभियान में पहले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर व महापौर शशि सिन्हा को जोड़ा। उनके ही अगुवानी में लोग अभियान से जुड़ते गए।
-सौंदर्यीकरण भी
आयुक्त ने बताया कि कई तालाब प्राइवेट है। जिसमे लोग निस्तरी करते है।  रिकार्ड में तालाब होने की वजह से उस जगह का उपयोग अन्य के लिए नही किया जा सकता। अगर तालाब स्वामी तालाब को संवारने की लिखित में सहमति देते है तो निगम सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजेगा।