रामदेव बाबा दरबार में गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रामदेव बाबा दरबार में गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

 दुर्ग। पुलगांव नाका नवकार परिसर स्थित श्री रामदेव बाबा दरबार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर रविवार को श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। दरबार में सुबह से ही भजन कीर्तन की गूंज गंजयमान रही। जिसकी धुन में नाच गाकर श्रद्धालुओं द्वारा गुरुदेव सोहनलाल बापजी (चालीसगांव महाराष्ट्र) के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की गई। इस दौरान भक्तमाता 
शांतादेवी बापजी से आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओं की कतारे लगी रही। महोत्सव में पूर्व विधायक अरुण वोरा सपरिवार शामिल हुए। उन्होंने  भक्तमाता शांतादेवी 
बापजी के दर्शन कर शहर की सुख समृद्धि के लिए कामना की।

इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी दर्शन के लिए दरबार पहुंचे। महोत्सव में विशेष पूजा अर्चना व महाआरती उपरांत महाप्रसादी (भंडारा) का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण कर 
पुण्य लाभ प्राप्त किया। महोत्सव में दुर्ग भिलाई के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से श्रद्धालु शामिल हुए। फलस्वरुप दरबार में दिनभर  मेला का माहौल रहा। इस दौरान श्री रामदेव बाबा दरबार के प्रमुख रमेश कुमार जैन, सुश्री पायल जैन, आशीष जैन, महावीर बाफना, प्रवीण पींचा, गौरव बजाज, राकेश धाडीवाल, गौतम धाडीवाल मोंटी सोनी, मनीष छाजेड़, संतोष छाजेड़, प्रशांत शर्मा के अलावा अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।