Breking:  बारूद कारखाना में ब्लास्ट, कुछ लोगों के मारे जाने और घायल होने की चर्चा

Breking:  बारूद कारखाना में ब्लास्ट, कुछ लोगों के मारे जाने और घायल होने की चर्चा
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

बेरला। छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड में बड़ा हादसा हुआ है। यह बारूद का कारखाना है और इसका उपयोग माइंस में पत्थर तोड़ने में किया जाता है। शनिवार सुबह काम के दौरान यह हादसा हुआ है। ब्लास्ट के बाद कुछ लोगों के मारे जाने और घायल होने की चर्चा है। कारखाना में ब्लास्ट होने की सूचना पर ग्रामीण फैक्ट्री के बाहर एकत्रित हो गए हैं। हादसे की सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बारूट फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज आने के बाद आस-पास के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। कंपनी में ब्लास्ट के बाद कई सामान दूर तक हवा में उड़ गए। ब्लास्ट से कंपनी की शीट भी क्षतिग्रस्त हो गई। कंपनी के अंदर कितने लोग काम कर रहे थे, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह कंपनी बोरसी और पिरदा गांव के खेत में बना हुआ है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए हैं।


इधर ब्लास्टिंग की खबर के बाद बेमेतरा जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। अभी कंपनी के अंदर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर ब्लास्ट हुआ है वहां पर 15 से 20 लोग काम करते हैं। कंपनी में बारूद का काम होता था। ब्लास्ट के बाद कर्मचारी बाहर की तरफ भागे। वहीं फैक्ट्री का मलबा यानी सीमेंट के टुकड़े दूर तक गिरे। कुछ लोग मलबा में दबा हो सकते हैं।