दंतेवाड़ा के मुख्य समारोह में संसदीय सचिव जैन ने फहराया तिरंगा

दंतेवाड़ा के मुख्य समारोह में संसदीय सचिव जैन ने फहराया तिरंगा
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया संसदीय सचिव रेखचंद ने 
दंतेवाड़ा। जिले में 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के शासकीय हाई स्कूल मैदान पर हुआ। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन थे। कलेक्टर विनीत नंदनवार और पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के बीच राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
             ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि ने हर्ष एवं उल्लास के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर उड़ाए। श्री जैन ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। श्री जैन ने नक्सली उन्मूलन अभियान में शहीद जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में सीआरपीएफ, छग सशस्त्र बल 9वी वाहिनी, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, महिला एवं पुरुष बस्तर फाइटर्स, नगर सैनिक, एनसीसी, स्काउट गाइड द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट परेड का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चितालंका, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम, निर्मल निकेतन कारली, एवं डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति सर्वधर्म, समभाव तथा राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत नृत्य, गायन की प्रस्तुति दी।

महिला बस्तर फाईटर्स रहीं प्रथम
मार्च पास्ट परेड के लिए महिला बस्तर फाईटर्स को प्रथम पुरस्कार, पुरुष बस्तर फाईटर्स को द्वितीय पुरस्कार और तृतीय स्थान महिला पुलिस बल को मिला। शालेय छात्रों में पहला स्थान गाइड एवं दूसरा स्थान कस्तूरबा विद्यालय का रहा। आस्था विद्या मंदिर को बैंड की धुन के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। छात्र- छात्राओं के सांस्कृतिक प्रदर्शन में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पातररास को प्रथम तथा निर्मल निकेतन हाई स्कूल कारली को द्वितीय स्थान मिला। तृतीय स्थान पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम रहा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर विधायक देवती महेंद्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, शकील रिजवी, वीरेंद्र गुप्ता, पार्षद सूर्या पाणी, संतोष सिंह, हेमू उपाध्याय, अवधेश झा, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, गौरव तिवारी, अनिल जैन अन्य जनप्रतिनिधि, डीएफओ सागर जाधव, सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरजंन, न्यायिक विभाग से अधिकारीग, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर, एसडीएम शिवनाथ बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी नागरिक उपस्थित थे।