लोस चुनाव : कांग्रेस-भाजपा के पैराशूट प्रत्याशियों को जनता ने नकारा

लोस चुनाव : कांग्रेस-भाजपा के पैराशूट प्रत्याशियों को जनता ने नकारा
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने जब अपने-अपने प्रत्याशियों का चयन किया, तब कांग्रेस ने इस बार दुर्ग जिले के नेताओं पर ज्यादा भरोसा जताया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी ने राजनांदगांव से प्रत्याशी बनाया। वहीं ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से मैदान पर उतारा। भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को बिलासपुर से लड़ाया गया। इधर भाजपा ने दुर्ग से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सांसद सरोज पांडेय को कोरबा से मैदान पर उतारने का काम किया। प्रत्याशियों की घोषणा के साथ विरोध भी हुआ। कईयों ने सामने विरोध किया तो कईयों ने पीठ पीछे बड़ा खाई बना दिया। नतीजा हार के रूप में सामने आया।
दुर्ग जिले के जिन नेताओं को दूसरे जिलों में प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा गया, उन सबको वहां की जनता ने सिरे से नकार दिया। जब नतीजे देर शाम तक सामने आए तो इसमें सभी को हार का सामना करना पड़ा। राजनांदगांव से भूपेश बघेल को भाजपा के संतोष पांडेय से ने हराया। महासमुंद में ताम्रध्वज साहू को भाजपा की रूपकुमारी चौधरी से मात मिली। बिलासपुर में देवेंद्र यादव को भाजपा के तोखन साहू ने धूल चटाई तो वहीं भाजपा नेत्री सरोज पांडेय को कोरबा में कांग्रेस की ज्योत्सना महंत से करारी शिकस्त मिली। सभी को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।