ओडिसा में मोदी की लहर, जनता भाजपा सरकार बनाने तैयार है - गजेंद्र यादव

ओडिसा में मोदी की लहर, जनता भाजपा सरकार बनाने तैयार है - गजेंद्र यादव
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

- ओडिसा में चुनाव प्रचार करने दुर्ग विधानसभा से कार्यकर्त्ता हुए शामिल
दुर्ग। भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने विधायक गजेंद्र यादव ओडिसा प्रवास पर है। आज ओडिसा ढेकानाल के प्राचीन शिव मंदिर में प्रार्थना कर भाजपा प्रत्याशी क्रूष्णा पात्र के पक्ष जनसंपर्क किया। पटनायक सरकार से परेशान ओडिसावासी बदलाव को तैयार उत्साह है, यहां भी मोदी की लहर है। जनता मोदी को तीसरे बार प्रधानमंत्री बनाने आतुर है। 
         दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव उड़ीसा में भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने दुर्ग शहर से 40 से अधिक कार्यकर्ताओ के साथ ओडिसा के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रहे है। वे मोदी के विकसित भारत संकल्प के विजन को बताते हुए ओडिसा के जनता को कमल फूल छाप के निशान पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजय बनाने अपील कर रहे है।

उन्होंने नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा की उड़ीसा की उन्नति और प्रगति के लिए प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाना जरूरी है। ओडिसा में बदलाव जरूरी है तभी युवा, महिला, किसान सहित समाज के सभी वर्ग का विकास संभव हो सकेगा। विधायक गजेंद्र ने स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ उड़ीसा के गांवों में जनसंपर्क कर उपस्थितजनों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने आव्हान किए।