दुर्ग

अप्रारंभ विकास कार्यों को तत्काल शुरू कराएं, निर्माण कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं: महापौर अलका बाघमार

52727112026121532whatsappimage2026-11-27at5.43.49pm.jpeg

-विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश, पेयजल व्यवस्था एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों की भी हुई समीक्षा
दुर्ग।
शहर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभागवार स्वीकृत, प्रगतिरत एवं अब तक प्रारंभ नहीं हुए कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अप्रारंभ कार्यों को सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। महापौर ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वीकृत कार्य प्राथमिकता के साथ धरातल पर नजर आने चाहिए।
बैठक में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, संजय ठाकुर, हरिशंकर साहू, पंकज साहू, मोहित मरकाम, अपर्णा मिश्रा, भारती ठाकुर एवं विकास दमाहे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
महापौर ने अधिकारियों से विकास एवं निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, कार्यों की प्रगति, पूर्णता की समय-सीमा तथा निर्माण में आ रही बाधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने धीमी गति से चल रहे कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जिन कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है, उन्हें शुरू करने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
-समय-सीमा और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष जोर

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि सड़क, नाली, पुलिया, भवन, उद्यान सहित अन्य अधोसंरचना संबंधी कार्य नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं और शहर के विकास से सीधे जुड़े हैं। इसलिए प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूरा कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता और तकनीकी मापदंडों का विशेष ध्यान रखा जाए। गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए, ताकि नागरिकों को लंबे समय तक बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
-पेयजल व्यवस्था और पाइपलाइन विस्तार की भी समीक्षा
बैठक में लोक कर्म विभाग, जल कार्य विभाग, जल विभाग, अधोसंरचना एवं 15वें वित्त आयोग सहित विभिन्न मदों से स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा की गई। महापौर ने पूर्ण हो चुके, प्रगतिरत और आगामी कार्यों की जानकारी लेते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तथा पाइपलाइन विस्तार से संबंधित कार्यों पर विशेष चर्चा की।
उन्होंने जल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें। पाइपलाइन से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए तथा जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार, सुधार अथवा अन्य आवश्यक कार्य किए जाने हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। नागरिकों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए विभागीय अधिकारी सतत निगरानी रखें।
-नागरिक सुविधाओं में लापरवाही पर होगी जवाबदेही
महापौर ने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नागरिकों से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक के अंत में अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों को तेजी से शुरू कराएं, प्रगतिरत कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करें और प्रत्येक निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें। शहर के विकास और नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.