-5 स्वर्ण,15 रजत और 15 कांस्य पदक जीतकर दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ का बढ़ाया गौरव
दुर्ग । वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नारायणपुरा, अहमदाबाद, गुजरात में 12 से 19 नवंबर 2026 तक आयोजित 18वीं अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता, 17वीं कुडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं 7वीं कुडो फेडरेशन कप में कुडो जापानी कॉम्बैट स्पोर्ट्स अकादमी बोरसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 35 पदक हासिल किए। खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 15 रजत एवं 15 कांस्य पदक जीतकर दुर्ग जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।
इन प्रतियोगिताओं में देशभर के 32 राज्यों से कुल 5,436 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ओवरऑल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ ने 36 स्वर्ण, 54 रजत एवं 85 कांस्य पदक जीतकर कुल 175 पदक के साथ 4था स्थान प्राप्त किया।
17वीं कुडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता - 12 से 15 नवंबर 2026
स्वर्ण पदक विजेता विहान साहू, उदय कुमार साहू, रजत पदक विजेता तेमेश साहू, खुशी साहू, रुद्र नारायण, पेयांशी साहू, मोक्षदा सिंह यदु, फलक साहू, रितेश कुमार साहू, कांस्य पदक विजेता प्रेक्षा ठाकुर, कबीर साहू, तोषण बंजारे, खिलेश्वरी साहू 18वीं अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता 15 से 17 नवंबर 2026-27 स्वर्ण पदक विजेता मोक्षदा सिंह यदु, उदय कुमार साहू।
रजत पदक विजेता खिलेश्वरी साहू, खुशाल चंद्राकर, पेयांशी साहू, रुद्र नारायणज़ कांस्य पदक विजेता विहान साहू, फलक साहू, रितेश कुमार साहू, तोषण बंजारे।7वीं कुडो फेडरेशन कप - 17 से 19 नवंबर 2026 स्वर्ण पदक विजेता: उदय कुमार साहू
रजत पदक विजेता खुशाल चंद्राकर, रुद्र नारायण, फलक साहू कांस्य पदक विजेता तेमेश साहू, युग साहू, कबीर साहू, प्रबल मेष्राम, रितेश कुमार साहू, जतिन कुमार साहू, तोषण बंजारे।
इन प्रतियोगिताओं में सिद्धार्थ देवांगन, गीतांजलि देशलहरे, समर्थ साहू, गगन सहगल एवं सांवी देवांगन का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।इनके मार्गदर्शन से मिला बच्चों को अवसर
खिलाड़ियों की इस बड़ी सफलता का श्रेय कुडो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सेंसाई राजा कौशल जी, हेड कोच लीलिमा सोनी एवं कुडो एसोसिएशन दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा सिंह जी को जाता है। इन्हीं के मार्गदर्शन, सहयोग एवं निरंतर प्रोत्साहन के कारण ही बोरसी क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेलने का अवसर मिला और बच्चों ने पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
कुडो खेल से बच्चों को मिल रहे अवसर एकेडमी के कोच मनीष कुमार साहू ने बताया कि कुडो जापान का आधुनिक मिश्रित मार्शल आर्ट खेल है, जिसमें जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, जुजुत्सु, मुए थाई एवं किक बॉक्सिंग जैसी विधाओं की तकनीकों का समन्वय किया गया है। कुडो भारत सरकार से मान्यता प्राप्त खेल है। कुडो खिलाड़ियों को केंद्र सरकार की ग्रुप 'सी' एवं ग्रुप 'डी' की नौकरियों में खेल कोटे के अंतर्गत अवसर मिलते हैं।
-खिलाड़ियों को मिली बधाई
इस उपलब्धि के लिए मिनीमाता राज्य पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी लालेश्वरी साहू , सेवानिवृत्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श यू.के. टिकारिया जी, स्वामी आत्मानंद विद्यालय बोरसी के प्राचार्य आर.के. चंद्राकर , उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित डॉ.नरोत्तम साहू , वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद गुलशन साहू , समाजसेवी पंकज चतुर्वेदी, कुडो अकादमी बोरसी के कोषाध्यक्ष जगेश्वर साहू एवं सदस्य महेंद्र सिंह यदु ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से बोरसी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह सफलता बच्चों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.