होम / राष्ट्रीय / प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुश्री श्रद्धा सोनी को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने दी बधाई
राष्ट्रीय
-तीनों महिला नेत्रियों की नियुक्ति से दुर्ग शहर सहित पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस संगठन को मिलेगी नई मजबूती : धीरज बाकलीवाल
दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला महिला कांग्रेस संगठन में हुए महत्वपूर्ण संगठनात्मक विस्तार के तहत दुर्ग की सक्रिय एवं कर्मठ महिला नेत्री श्रीमती प्रेमलता साहू को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर की महिला कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमती हेमा साहू को प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष तथा पूर्व पार्षद एवं सक्रिय कांग्रेस नेत्री सुश्री श्रद्धा सोनी को प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसजनों एवं महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। तीनों महिला नेत्रियों की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इन नियुक्तियों को दुर्ग शहर में महिला कांग्रेस संगठन के विस्तार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। श्रीमती प्रेमलता साहू जिला स्तर पर महिला कांग्रेस को मजबूत करने, वार्ड स्तर तक संगठन की व्यवस्थित संरचना तैयार करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और आम महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगी। श्रीमती हेमा साहू प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा प्रदेशभर में महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। वहीं पूर्व पार्षद सुश्री श्रद्धा सोनी का संगठनात्मक अनुभव एवं जनप्रतिनिधि के रूप में किया गया कार्य संगठन के लिए उपयोगी साबित होगा।
धीरज बाकलीवाल ने तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि श्रीमती प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमती हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुश्री श्रद्धा सोनी को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना दुर्ग शहर कांग्रेस के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। तीनों ही महिला नेत्रियों का संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता सराहनीय है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगी।
उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस किसी भी राजनीतिक संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति होती है। जब महिलाएं संगठन में नेतृत्व की भूमिका निभाती हैं तो संगठन की पहुंच समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक परिवार तक मजबूत होती है। श्रीमती प्रेमलता साहू दुर्ग शहर में वार्ड स्तर तक महिला कांग्रेस को संगठित और मजबूत करने का कार्य करेंगी, वहीं श्रीमती हेमा साहू एवं सुश्री श्रद्धा सोनी प्रदेश स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी। हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक महिलाओं और युवतियों को कांग्रेस संगठन से जोड़कर उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान किए जाएं।
श्री बाकलीवाल ने पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कन्या ढीमर के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान महिला कांग्रेस संगठन को पूरी सक्रियता, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया। उन्होंने महिलाओं को संगठन से जोड़ने, महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा विभिन्न जनहित के मुद्दों पर धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों और पार्टी के प्रत्येक महत्वपूर्ण आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही। उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस की गतिविधियों को नई गति मिली। मैं उनके कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों के लिए उनका हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं। मुझे विश्वास है कि श्रीमती कन्या ढीमर आगे भी कांग्रेस संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी रहेंगी और पार्टी को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती रहेंगी। संगठन में उनका अनुभव और सहयोग हमेशा महत्वपूर्ण रहेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.