अपराध

कमीशन के लालच में बैंक खाते साइबर ठगों को देने वाले 9 म्यूल खाताधारकों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई

99821112026121330whatsappimage2026-11-21at5.41.05pm.jpeg

-5 से 15 हजार रुपये के लालच में उपलब्ध कराए थे बैंक खाते, पासबुक, एटीएम और सिम कार्ड; साइबर ठगी की लाखों रुपये की रकम के लेन-देन में हो रहा था इस्तेमाल
दुर्ग।
साइबर अपराधियों को कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते उपलब्ध कराकर ऑनलाइन ठगी की रकम के लेन-देन में मदद करने वाले 9 म्यूल बैंक खाताधारकों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना भिलाई नगर पुलिस एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों के वित्तीय लेन-देन का विश्लेषण कर इन खाताधारकों की पहचान की। पुलिस ने सभी 9 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल सिम कार्ड, मोबाइल फोन सहित अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराधों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 522/2026 एवं 523/2026 के अंतर्गत धारा 318(2), 318(3) एवं 317(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज मामलों की विवेचना में यह खुलासा हुआ।
जांच में सामने आया कि आरोपी एजेंटों के माध्यम से आम लोगों से उनके बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और मोबाइल सिम कार्ड प्राप्त कर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इसके बदले खाताधारकों को 5 हजार से 15 हजार रुपये तक कमीशन अथवा आर्थिक लाभ दिया जाता था। इन बैंक खातों का उपयोग ऑनलाइन ठगी से प्राप्त लाखों रुपये की रकम को अलग-अलग खातों में स्थानांतरित करने और निकालने के लिए किया जा रहा था, ताकि अवैध धनराशि के वास्तविक स्रोत को छिपाया जा सके।
तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर पुलिस ने 20 नवंबर 2026 को पंजाब एंड सिंध बैंक तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित कुल 9 खाताधारकों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना की जा रही है।
-इन 9 खाताधारकों पर हुई कार्रवाई
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में टेकेश्वर साहू (21 वर्ष), निवासी कांट्रेक्टर कॉलोनी, सुपेला; रौनक अग्रवाल (23 वर्ष), निवासी नेहरू भवन के पास, सुपेला; तीरथ राम ठाकुर (33 वर्ष), निवासी खुर्सीडीह, बोरई; राजीव कुमार (23 वर्ष), निवासी मछली मार्केट, खुर्सीपार; प्रदीप कुमार (27 वर्ष), निवासी इंदिरा कॉलेज के पास, वैशाली नगर; इन्द्रजीत सिंह (23 वर्ष), निवासी गुरुनानक नगर, रामनगर; नीलेश चक्रधारी (23 वर्ष), निवासी सुभाष नगर, नंदिनी रोड; परमजीत सिंह (55 वर्ष), निवासी खंडा चौक, हाउसिंग बोर्ड, जामुल तथा गुरमेल सिंह (36 वर्ष), निवासी सुभाष चौक, कैंप-01, वैशाली नगर शामिल हैं।
-म्यूल खातों के खिलाफ अब तक 63 एफआईआर, 349 खाताधारक और एजेंट गिरफ्तार
दुर्ग जिले में म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक कुल 3,322 खातों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 3,162 खातों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 1,668 खातों के संबंध में अपराध पंजीबद्ध किया गया है, जबकि जांच के बाद 618 खातों को नस्तीबद्ध किया गया है। शेष 876 खातों पर कार्रवाई की जानी है। इस अभियान में अब तक कुल 63 एफआईआर दर्ज कर 349 खाताधारकों एवं एजेंटों तथा 2 बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
-दुर्ग पुलिस की नागरिकों से अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को कमीशन अथवा आर्थिक लाभ के लालच में अपना बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल सिम या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी उपलब्ध न कराएं। ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति का बैंक खाता साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल हो सकता है और वह स्वयं भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है।
यदि किसी के बैंक खाते अथवा दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, तो तत्काल संबंधित बैंक एवं नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.