होम / दुर्ग-भिलाई / रिसाली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, 6 वार्डों में हुई वार्ड शक्ति केंद्र की संगठनात्मक बैठक
दुर्ग-भिलाई
विधायक ललित चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा- बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर जनता तक पहुंचाएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

रिसाली। रिसाली नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आगामी नगर निगम चुनावों के मद्देनजर आयोजित वार्ड शक्ति केंद्र की संगठनात्मक बैठकों में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सहभागिता कर भाजपा परिवार के सदस्यों को संबोधित किया।
विधायक ललित चंद्राकर ने वार्ड क्रमांक 26 अवधपुरी सरस्वती कुंज, वार्ड क्रमांक 31 शहीद किरण सिंह देशमुख, वार्ड क्रमांक 08 दशहरा मैदान, वार्ड क्रमांक 09 छोटा दशहरा मैदान, वार्ड क्रमांक 10 रिसाली सेक्टर एवं वार्ड क्रमांक 30 इस्पात नगर में आयोजित बैठकों में कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की।
बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने व जन-जन तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को पहुंचाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, समर्पण और एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए संकल्पित है। कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें हर बूथ पर पहुंचकर सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि रिसाली की जनता ने हमेशा भाजपा पर विश्वास किया है। इस बार भी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से रिसाली नगर निगम में भाजपा का परचम लहराएगा।
इस अवसर पर रिसाली नगर निगम चुनाव सह प्रभारी अंशु चन्द्रवंशी, श्वेता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र परिहार, संतोष सोनी, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, महामंत्री गुड्डू झा, मंडल उपाध्यक्ष सचिन गोस्वामी, कुलेश्वर साहू, महेन्द्र लोढ़ा, दीपक चोपड़ा, मनोज सोनी, निलेश अग्रवाल एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.