दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में वेंटिलेटर पर कानून व्यवस्था, 'क्राइम हब' बनने से बचाने के लिए करें सख्त प्रशासनिक सर्जरी: डॉ. प्रतीक उमरे

542191120260529361002204951.jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने दुर्ग-भिलाई में लगातार हो रही सरेराह चाकूबाजी,नाबालिगों की अपराध में संलिप्तता और बेलगाम होते नशे के सिंडिकेट को लेकर स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बेलगाम अपराधियों के आगे प्रशासन बेबस नजर आ रही है,दुर्ग को 'क्राइम हब' बनाने की तैयारी होना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आग्रह किया है कि भाजपा सरकार की 'सुशासन' की छवि को धूमिल करने वाले अकर्मण्य और सोशल मीडिया प्रेमी पुलिस अधिकारियों को तत्काल फील्ड से हटाकर सख्त और काबिल अफसरों को कमान सौंपी जाए।
-337 तबादले महज खानापूर्ति, बड़े चेहरों पर कार्रवाई कब?
हाल ही में दुर्ग पुलिस विभाग में किए गए 337 आरक्षकों व प्रधान आरक्षकों के तबादले पर सवाल उठाते हुए डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों को इधर-उधर करने से अपराध पर लगाम नहीं लगेगी।जब तक थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं होगी तब तक अपराधियों के हौसले पस्त नहीं होंगे।ऐसा प्रतीत होता है कि स्थानीय जिम्मेदार अधिकारियों ने मान लिया है कि केवल फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर रील्स या फोटो डालकर वाहवाही लूटने से ही शहर की कानून-व्यवस्था सुधर जाएगी।
-ताजा वारदातों ने दहलाया शहर,नाबालिगों के हाथ में चाकू क्यों?
हाल के दिनों में दुर्ग-भिलाई के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई भयावह घटनाओं का हवाला देते हुए डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि शहर में अपराधियों के भीतर से खाकी का खौफ खत्म होता दिख रहा है। कहीं दिनदहाड़े दुकानों और गलियों में घुसकर चाकूबाजी की जा रही है,तो कहीं आपसी रंजिश में जानलेवा हमले हो रहे हैं।चिंताजनक बात यह है कि इन गंभीर अपराधों में नाबालिगों की संलिप्तता भी तेजी से बढ़ रही है,जिसने आम नागरिकों में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।
-'एजुकेशन हब' को 'ड्रग्स हब' बनाने की साजिश
ट्विन सिटी के भविष्य पर गहरी चिंता जताते हुए डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि दुर्ग-भिलाई की पहचान देशभर में एक प्रतिष्ठित 'एजुकेशन हब' के रूप में है, लेकिन बाहरी राज्यों से आ रहे सिंथेटिक ड्रग्स,नशीली गोलियों,प्रतिबंधित कफ सीरप और गांजे के संगठित सिंडिकेट ने युवा पीढ़ी को खोखला करना शुरू कर दिया है।शहर के हर गली-मोहल्ले और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नशे का यह अवैध कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है,जो सीधे तौर पर चाकूबाजी,चोरी और हत्या जैसी खूनी वारदातों को जन्म दे रहा है।डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग किया है कि जिन थाना क्षेत्रों में लगातार चाकूबाजी और नशे का कारोबार पकड़ा जा रहा है,वहां के थाना प्रभारियों को तत्काल लाइन अटैच किया जाए,केवल छोटे नशेड़ियों को पकड़कर पीठ थपथपाने के बजाय नशे की सप्लाई करने वाले मुख्य सरगनाओं की संपत्ति कुर्क कर उन पर कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाए तथा सोशल मीडिया की आभासी दुनिया से बाहर निकलकर पुलिस अधिकारी रात में सड़कों और संवेदनशील चौक-चौराहों पर खुद गश्त करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.