दुर्ग-भिलाई

वाहन चालकों की चार प्रमुख मांगों पर कलेक्टर ने दिया सकारात्मक आश्वासन, संघ ने जताया आभार

70018112026124101whatsappimage2026-11-18at6.09.40pm.jpeg

-कलेक्टोरेट में वाहन चालक कक्ष, परामर्शदात्री बैठक में प्रतिनिधित्व सहित आवास आवंटन में 25 प्रतिशत आरक्षण की मांग उठाई
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय/अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ (पंजीयन क्रमांक 16105/08) जिला शाखा दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वाहन चालकों की वर्षों पुरानी समस्याओं एवं लंबित मांगों के निराकरण की मांग की। कलेक्टर ने संघ की चारों प्रमुख मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके निराकरण को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया।
संघ के अध्यक्ष टुनेश दास मानिकपुरी ने कलेक्टर के सकारात्मक रुख पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके प्रति हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि वाहन चालक लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर प्रयासरत हैं। कलेक्टर के आश्वासन से उन्हें उम्मीद है कि अब इन समस्याओं का समाधान होगा और वाहन चालकों को उनका उचित अधिकार एवं सम्मान मिल सकेगा।
संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से चार मांगें रखी गईं। इनमें कलेक्टोरेट परिसर में वाहन चालकों के लिए पृथक कक्ष आवंटित करने, परामर्शदात्री बैठक में वाहन चालक संघ को अनिवार्य रूप से शामिल करने, उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग्य एवं कर्तव्यनिष्ठ वाहन चालकों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए चयनित सूची में शामिल करने तथा शासकीय आवास आवंटन में वाहन चालकों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग शामिल है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वाहन चालक शासकीय कार्यों के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने से लेकर विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में उनकी अहम जिम्मेदारी होती है। इसके बावजूद उनकी कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। ऐसे में इन मांगों पर सकारात्मक पहल होने से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर संघ के प्रांतीय प्रचार सचिव छबिलाल सिन्हा, जिला अध्यक्ष टुनेश दास मानिकपुरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल ध्रुव, महामंत्री पूनमचंद साहू, सचिव योगेश कुमार, प्रचार सचिव दिनेश कुमार साहू, संयुक्त सचिव मनसुख साहू, सह सचिव हरिशंकर झा, सह प्रचार सचिव राकेश सिंह राजपूत सहित भानूप्रताप मेश्राम, अरुण मालेकर एवं खिलेंद्र राजपूत तथा अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
कलेक्टर द्वारा मांगों पर दिए गए सकारात्मक आश्वासन से जिले के शासकीय एवं अर्धशासकीय वाहन चालकों में खुशी और उत्साह का माहौल है। संघ ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इन मांगों पर ठोस कार्रवाई होगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.