-ट्रायल के लिए पहुंची पहली ई-बस का कलेक्टर श्री सिंह ने किया अवलोकन
दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को सस्ती, सुलभ एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में ई-बस सेवा प्रारंभ की जा रही है। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम भिलाई को कुल 50 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। शासन के निर्देशानुसार प्रथम चरण में 20 ई-बसों को सड़कों पर संचालित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए निगम द्वारा विभिन्न मार्गों का रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है। ई-बस सेवा प्रारंभ करने की दिशा में आज नगर पालिक निगम भिलाई को ट्रायल के लिए एक इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध कराई गई, जिसका कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज बस स्टैंण्ड में अवलोकन किया।
इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने ई.बस में सवार होकर नेहरू नगर चौंक, सूर्या माल, शंकराचार्य कालेज, धमधा रोड, ग्रीन चौंक, दुर्ग रेल्वे स्टेशन, दुर्ग बस स्टेण्ड, राजेन्द्र प्रसाद चौंक, थगड़ा बांध, पंथी चौंक होते हुए रिसाली तक ट्रायल किया गया। यह ट्रायल ई-बस सेवा के सुचारू संचालन की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ई-बस सेवा शुरू होने से भिलाई एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को आवागमन के लिए एक बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। इलेक्ट्रिक बसें होने के कारण पर्यावरण प्रदूषण में कमी लाने के साथ ही शहर में स्वच्छ एवं हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
रूट चार्ट के अनुसार बसों के संचालन की आगामी तैयारियां की जा रही हैं। ट्रायल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित योजना के अनुरूप ई-बसों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। इससे भिलाई शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को सुविधाजनक यातायात का एक बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। इस अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह, सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.