रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा के नियमित विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं (Practical Exams) और प्रायोजना कार्यों (Project Works) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। मंडल के निर्देशानुसार, ये परीक्षाएं 01 जनवरी से 20 जनवरी 2027 के बीच प्रदेश की सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में प्रायोगिक परीक्षा संपन्न होंगी।
-प्राचार्यों को निर्देश जारी, वेबसाइट पर उपलब्ध हैं विस्तृत दिशा-निर्देश
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में राज्य के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। प्रायोगिक परीक्षा के सुचारू संचालन और अन्य तकनीकी औपचारिकताओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। विद्यालयों और विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-सीमा के भीतर अपनी प्रायोगिक परीक्षाओं और प्रोजेक्ट कार्यों से जुड़ी समस्त तैयारियां पूरी कर लें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.