होम / दुर्ग-भिलाई / रिसाली के 39 लोगों को मिला अपना घर, विधायक ललित और महापौर शशि ने दी बधाई
दुर्ग-भिलाई
रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और रिसाली महापौर शशि सिन्हा की उपस्थिति में 39 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान आवंटन किया गया। हितग्राहियों ने लाटरी निकालकर स्वयं के मकान का सपना पूरा किया। हितग्राही जानकी निषाद ने अपनी पुत्री मिशा से व सीमा धूरा ने अपनी 4 वर्षीय पुत्री तृषा से लाटरी पर्ची को निकलवाया।
.jpeg)
मोर मकान मोर आस किराएदारी घटक अंतर्गत नगर पालिका निगम रिसाली मे लॉटरी पद्धति से कुल 39 लोगों को आवास आबंटन किया गया। लक्ष्मी नगर 36 यूनिट रिसाली में 4 और प्रदीप्ति नगर 348 यूनिट रिसाली में 35 हितग्राहियों को मकान दिया गया। सबसे पहले एक वरिष्ठ नागरिक को भूतल मे लाटरी पद्धति से आबंटन किया गया । प्रक्रिया को पारदर्शी करने सबसे पहले नियमों की जानकारी दी गई । इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर दुर्ग ग्रामीण, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, एम आई सी जमुना ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू, आयुक्त मोनिका वर्मा, नोडल अधिकारी अखिलेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.