-व्रतधारी माताओं-बहनों से मुलाकात कर दी छठ पर्व की शुभकामनाएं, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की
रिसाली। छठ महापर्व के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की और छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने व्रतधारी माताओं-बहनों से मुलाकात कर उन्हें छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक ललित चंद्राकर ने रुआबांधा तालाब, वार्ड क्रमांक 25 स्थित मां शीतला तालाब, वीआईपी नगर, हिन्द नगर तालाब, मां कल्याणी शीतला मंदिर तालाब, नेवई भाठा डेम, मैनोमेंट तालाब एवं मरोदा सेक्टर छठ घाट पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच समय बिताया तथा पूजा-अर्चना में शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, अनुशासन, तपस्या और समर्पण का प्रतीक है। छठी मैया के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था, घाटों पर गूंजते भक्तिमय गीत और व्रतधारी माताओं-बहनों की श्रद्धा एवं समर्पण इस पर्व की दिव्यता को और विशेष बनाते हैं। उन्होंने सूर्यदेव एवं छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश देता है। यह पर्व समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में बांधने के साथ ही हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को भी सशक्त बनाता है। विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर भी लोगों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.