छत्तीसगढ़

छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी वासियों को दी 15.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

46516112026100357whatsappimage2026-11-16at3.12.27pm.jpeg

-मुख्यमंत्री ने मल्टीपर्पस हॉल, सांस्कृतिक भवन एवं छठ तालाब के कायाकल्प सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
-आस्था के प्रमुख केंद्र छठ तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं के लिए विकसित होंगी बेहतर सुविधाएं
-पाथ-वे, बच्चों के लिए खेल मैदान और योग स्थल सहित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा छठ तालाब परिसर
-सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों को मिलेगा नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर कुनकुरी वासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर प्रवास के दौरान नगर पंचायत कुनकुरी में लगभग 15 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन निर्माण सहित छठ तालाब के विकास और कायाकल्प से जुड़े विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों से कुनकुरी में नागरिक सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होगी।
        मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। कुनकुरी में छठ तालाब के विकास और सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नगरों का विकास केवल बुनियादी अधोसंरचना के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना भी हमारी प्राथमिकता है। इन कार्यों के पूर्ण होने से कुनकुरी के नागरिकों को एक बेहतर वातावरण और आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।
-छठ तालाब का होगा कायाकल्प, आस्था के साथ मनोरंजन और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी होगा विस्तार
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भूमिपूजन किए गए विकास कार्यों में छठ तालाब का कायाकल्प विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत 6 करोड़ 89 लाख 61 हजार रुपए की लागत से छठ तालाब का रिज्युविनेशन कार्य तथा 5 करोड़ 17 लाख 2 हजार रुपए की लागत से छठ तालाब विकास कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों के माध्यम से छठ तालाब परिसर को आकर्षक, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक स्वरूप दिया जाएगा। यहां नागरिकों के टहलने के लिए पाथ-वे, बच्चों के लिए खेल मैदान, योगाभ्यास के लिए निर्धारित स्थल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे छठ तालाब न केवल धार्मिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा, बल्कि नगरवासियों के लिए स्वास्थ्य, मनोरंजन और पारिवारिक गतिविधियों का भी एक सुंदर सार्वजनिक स्थल विकसित होगा।
-3.65 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन
नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 01 में 3 करोड़ 65 लाख 3 हजार रुपए की लागत से मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस भवन के निर्माण से नगरवासियों को सामाजिक समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह भवन स्थानीय कला, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही नगर की सामुदायिक आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
-कुनकुरी के समग्र विकास को मिलेगी नई गति
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ ही नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कुनकुरी में इन विकास कार्यों से नगर की सुंदरता बढ़ेगी और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। छठ महापर्व के अवसर पर इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों के भूमिपूजन से कुनकुरीवासियों में उत्साह का वातावरण रहा। धार्मिक आस्था के प्रमुख स्थल छठ तालाब के कायाकल्प तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए नई अधोसंरचना के निर्माण से नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.