दुर्ग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा, एफआईआर और तत्काल गिरफ्तारी भी होना चाहिए : राकेश ठाकुर

12313112026124015whatsappimage2026-11-13at6.08.08pm.jpeg

-जामुल के कन्हार पारा, अहिवारा के बानबरद एवं कोड़िया मंडल में जनता से सीधा संवाद कर मताधिकार की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती का दिया संदेश 

दुर्ग।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संचालित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) द्वारा जिलेभर में मंडल एवं ब्लॉक स्तर पर जनचौपाल तथा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित जनचौपाल कार्यक्रमों में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर विशेष रूप से शामिल हुए और आम नागरिकों से सीधे संवाद किया।
इस क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामूल के तत्वावधान में मंडल कांग्रेस कमेटी शिवपुरी महामाया, जामूल अंतर्गत कन्हार पारा वार्ड क्रमांक 07 में जनचौपाल आयोजित की गई। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा नगर के अंतर्गत बानबरद में तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा ग्रामीण के कोड़िया मंडल में भी जनचौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न हुए। तीनों स्थानों पर कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से उपयोग करने और उसकी निष्पक्षता पर भरोसा रखने का अधिकार है। लेकिन आज देश में मतदाता सूची की पारदर्शिता, मतदाताओं के नाम काटे जाने तथा निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में इन मुद्दों पर जनता को जागरूक करना और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है, जिसकी निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर देश के लोकतंत्र का भविष्य निर्भर करता है। चुनाव कराने वाली संस्था का किसी भी राजनीतिक दल के प्रभाव से मुक्त रहना आवश्यक है। मतदाता सूची में पारदर्शिता, चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए और ज्ञानेश कुमार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही किया जाना चाहिए। 
राकेश ठाकुर ने आगे कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार के सम्मान से मजबूत होता है। यदि मतदाता के वोट की ताकत को कमजोर करने का प्रयास किया जाता है, तो कांग्रेस पार्टी उसका पुरजोर विरोध करेगी। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और बूथ-बूथ तक पहुंचकर आम लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 11 से 15 नवंबर 2026 तक दुर्ग (ग्रामीण) जिले के सभी 39 मंडल कांग्रेस कमेटियों के अंतर्गत जनचौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 16 से 25 नवम्बर तक उक्त जनचौपाल का आयोजन बूथ स्तर तक किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। मंडल स्तर पर कार्यक्रमों के संपन्न होने के बाद अभियान को बूथ स्तर तक विस्तारित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर लोकतांत्रिक अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर जागरूकता लाई जा सके।
इस दौरान महापौर निर्मल कोसरे, जयश्री वर्मा, लोचन यादव, कमलेश साहु, करीम खान, प्रकाश ठाकुर, उमेश साहू, संतोष बाफना, सुनीता चन्नेवार, सरोजनी चदांकर, रामप्यारी वर्मा, सुमन वर्मा, सबीहा खान, दौपती साहु, संजय देशलहरे, ओमकार निर्मलकर, लेखराम साहु, अश्वनी साहु, दीपक साहु, गीतेशरी, गौतम ठाकुर, राजेश साहु, दिनेश निर्मलकर, दीपक घील्लहरे, रीतु ठाकुर, चन्द्रशेखर शर्मा, राधे चौधरी, लेखु साहु, शंकर सेन, सन्त राम, राहुल साहु, रोहित, प्रमिला साहु, दिप्नी देवागन सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.