ब्रेकिंग

लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाए वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी के मुद्दे

398121120261059021002173110.jpg

-पूर्व विधायक अरुण वोरा बोले- लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी

Image after paragraph


दुर्ग।जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के निर्देशानुसार मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मंडलों में मंडल स्तरीय लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं मंडल प्रभारी दीपक दुबे, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलताफ अहमद, ब्लॉक प्रभारी संजय बत्रा, मंडल प्रभारी अजय शर्मा, फिरोज खान, प्रकाश शिवणकर, जगमोहन ढीमर, सुरेंद्र सिंह राजपूत, सुमित घोष एवं मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत चंडी मंदिर मंडल द्वारा राजीव भवन से निकाली गई रैली से हुई। लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ के नारों के साथ निकली रैली शनिचरी बाजार एवं गवलीपारा होते हुए जवाहर चौक पहुंची, जहां जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसके पश्चात साईं मंदिर मंडल के बांधापारा गंजपारा में भी जन चौपाल लगाकर आम नागरिकों से संवाद किया गया।
जन चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि इस बार जन चौपाल का मुख्य विषय लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं के मताधिकार के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और वोट चोरी के माध्यम से भाजपा को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग को अपनी जिम्मेदारी निष्पक्षता से निभानी चाहिए। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं और आम जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया। वोरा ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए अब जनता को एकजुट होकर भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दीपक दुबे ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। भाजपा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। जन चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच संविधान से मिले अधिकारों, मताधिकार तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा को लेकर संवाद किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग द्वारा कराई जा रही चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर आम जनता के मन में अनेक सवाल हैं। मतदाता सूची से नाम कटने, नए नाम जुड़ने, एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों जैसे मुद्दों पर नागरिक अपनी बात रखना चाहते हैं। कांग्रेस का मानना है कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मताधिकार है और संविधान द्वारा प्रत्येक नागरिक को दिए गए इस अधिकार की रक्षा करना हर कांग्रेसजन का दायित्व है।
जन चौपाल के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर नागरिकों को उनके संवैधानिक एवं मताधिकार संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही मतदाता सूची में नाम कटने अथवा किसी प्रकार की त्रुटि होने पर लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन वार्ड अध्यक्ष शत्रुघ्न चक्रधारी ने किया।
इस अवसर पर अजय मिश्रा, रायसिंह धिकोला, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुरदीप भाटिया, पूर्व पार्षद अशोक मेहरा, गणेश सोनी, कल्याण सिंह ठाकुर, संघर्ष, अली असगर, सरिता ताम्रकार, ईश्वर साहू, रानी देवांगन, नीता कश्यप, कृति सोनी, विकास सापेकर, रवि कोरिया, शिवाकांत तिवारी, पाशी अली, अमोल जैन, चंद्रप्रकाश जैन, नरेंद्र सोनकर, मनीष यादव, भूपेंद्र सेन, कृष्णा देवांगन, हिमांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.