दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के प्रति एक स्थानीय युवा द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर दिखाए गए पारिवारिक स्नेह और सम्मान को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही ओछी राजनीति पर तीखा पलटवार किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं के बयानों की कड़ी निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की हताशा और भारतीय संस्कारों के प्रति उनकी संकीर्ण मानसिकता का परिचायक बताया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि जिस युवक को लेकर कांग्रेस इतना हो-हल्ला मचा रही है,वह मंत्री गजेंद्र यादव के गृह ग्राम का निवासी है और वर्षों से उनके परिवार से जुड़ा रहा है।वह गजेंद्र यादव को एक मंत्री के रूप में नहीं,बल्कि अपने बड़े भाई के रूप में देखता है।दीपावली जैसे आत्मीय त्योहार पर जब कोई छोटा भाई अपने बड़े भाई से मिलता है और भारतीय परंपरा के अनुसार चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेता है,तो इसमें राजनीति तलाशना कांग्रेस के दिवालियेपन को दर्शाता है।कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि जो पार्टी और उसके नेता अपने शासनकाल में प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करने और अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए कुख्यात रहे हैं,आज वे नैतिकता और नियमों की दुहाई दे रहे हैं। सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है।विकास कार्यों पर चर्चा करने के बजाय कांग्रेस नेता अब व्यक्तिगत संबंधों और छत्तीसगढ़ की गौरवशाली 'अतिथि देवो भवः' तथा बड़ों के सम्मान की संस्कृति को कलंकित करने का प्रयास कर रहे हैं। डॉ. प्रतीक उमरे ने आगे कहा कि गजेंद्र यादव की सरलता, सहजता और जमीनी जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।मंत्री बनने के बाद भी वे अपने क्षेत्र के लोगों और पुराने साथियों के लिए वही 'गजेंद्र भैया' हैं। एक गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवा का अपने बड़े भाई के प्रति उमड़ा भावुक प्रेम कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रहा है,क्योंकि कांग्रेस की राजनीति हमेशा से दरबारी संस्कृति और अहंकार पर टिकी रही है। कांग्रेस पार्टी एक कर्तव्यनिष्ठ जवान के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने और उसे बर्खास्त करने की मांग कर अपनी युवा विरोधी मानसिकता उजागर कर रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.