-कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अनुमति लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अधिकारियों ने दी समझाइश
भिलाई। पुलिस कंट्रोल रूम, भिलाई में गुरुवार 12 नवंबर को प्रातः 11:30 बजे ड्राइवर संगठन के पदाधिकारियों एवं जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में ड्राइवर संगठन की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि संगठन की जायज मांगों एवं समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। साथ ही अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों को समझाइश देते हुए कहा कि धरना-प्रदर्शन के लिए निर्धारित एवं सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त स्थल का ही चयन किया जाए। विधिवत अनुमति लेने के बाद ही प्रदर्शन आयोजित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को असुविधा न हो और शहर की कानून-व्यवस्था बनी रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान ड्राइवर संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से रखेंगे तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।
बैठक में एडीएम दुर्ग वीरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शोभराज अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) कौशलेन्द्र पटेल, आरटीओ अधिकारी मृत्युंजय पटेल, सीएसपी दुर्ग देवांश सिंह राठौर एवं एसडीएम दुर्ग सोनल डेविड उपस्थित रहे।
वहीं ड्राइवर संगठन की ओर से दुर्ग संभाग प्रभारी नागराज साहू, जिला अध्यक्ष भारत यादव, जिला प्रभारी दिलीप सिंह एवं जिला सचिव चितरंजन साहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.