बड़ी ख़बरें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने विधायक ललित चंद्राकर को दी जन्मदिन की बधाई

86307112026125826whatsappimage2026-11-07at6.23.42pm.jpeg

-विधायक निवास में सुबह से लगा रहा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों का तांता, वैदिक पूजा-अर्चना के बाद केक काटकर मनाया जन्मदिन

Image after paragraph


दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन शनिवार को सिविल लाइन स्थित उनके निवास कार्यालय में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही विधायक को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। पूरे क्षेत्र में जन्मदिन को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
जन्मदिन के अवसर पर विधायक निवास में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। महाराज निलेश तिवारी ने पूजा संपन्न कराई। इसके पश्चात विधायक ललित चंद्राकर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान शर्मा संगीत द्वारा प्रस्तुत भजनों एवं मधुर संगीत ने आयोजन को भक्तिमय और उत्सवी बना दिया।
-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं
विधायक ललित चंद्राकर के जन्मदिन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विशेष रूप से फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने विधायक के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की।
इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, दुर्ग सांसद विजय बघेल सहित कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, रामविचार नेताम, गुरु खुशवंत साहेब, लक्ष्मी राजवाड़े एवं गजेंद्र यादव सहित प्रदेश के अन्य मंत्रियों ने भी फोन के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।
विधायक अजय चंद्राकर, सुशांत शुक्ला, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, ईश्वर साहू, भावना बोहरा, दुर्ग महापौर अलका बाघमार, भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक अरुण वोरा एवं सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर ने भी प्रत्यक्ष अथवा फोन के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी।

Image after paragraph


-पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों के अध्यक्ष एकनाथ साहू, अनुपम साहू, राजू राकेश जंघेल, लिकेश्वर देशमुख एवं हेमंत सिन्हा, मंडल पदाधिकारियों, महामंत्रियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विधायक निवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से विधायक निवास में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
-जनसेवा और विकास के लिए समर्पित रहूंगा : ललित चंद्राकर
जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए विधायक ललित चंद्राकर ने सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और अपनापन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक सभी ने जो प्रेम और सम्मान दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए मैं सदैव समर्पित रहूंगा। जन्मदिन के अवसर पर मिले व्यापक जनसमर्थन और शीर्ष नेतृत्व की शुभकामनाओं ने आयोजन को विशेष बना दिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.