-ग्राम भेण्डरा में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर दुर्ग ग्रामीण विधायक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा– उनका जीवन सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा
दुर्ग। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वे ग्राम भेण्डरा, तहसील गुण्डरदेही, जिला बालोद में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए और दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें अंतिम जोहार किया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने स्व. कोर्सेवाड़ा के जनसेवा, समाजहित और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का सादगीपूर्ण जीवन, अनुशासित कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया था।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि स्व. कोर्सेवाड़ा के निधन से क्षेत्र ने एक सच्चा जनसेवक, अनुशासित जनप्रतिनिधि और समाज का मार्गदर्शक खो दिया है। उनके द्वारा स्थापित सेवा, सादगी और अनुशासन के आदर्श आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उनका निधन समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
अंत में विधायक ललित चंद्राकर ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.