दुर्ग

दीपावली पर बाजारों में अतिक्रमण रोकने निगम की सख्ती, दुकानों के सामने कराई 8×8 फीट की मार्किंग

51304112026121830whatsappimage2026-11-04at5.46.06pm.jpeg

-महापौर अलका बाघमार और आयुक्त लीना कोसम ने इंदिरा मार्केट, पुराना बस स्टैंड एवं निब्बू लाइन का दो घंटे तक पैदल भ्रमण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
दुर्ग।
दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने यातायात, पार्किंग और व्यापारिक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में महापौर अलका बाघमार एवं निगम आयुक्त लीना कोसम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों इंदिरा मार्केट, पुराना बस स्टैंड और पुराना थाना के पीछे स्थित निब्बू लाइन का निरीक्षण किया। दोनों ने लगभग दो घंटे तक पैदल भ्रमण कर बाजार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान दुकानों के सामने किए जा रहे अतिक्रमण, सड़क पर फैलाए जा रहे सामान, पसरा, ठेला-खोमचा तथा यातायात व्यवस्था की स्थिति देखी गई। बाजार में आवागमन बाधित न हो, इसके लिए दुकानों के सामने चूने से 8×8 फीट की निर्धारित सीमा की मार्किंग कराई गई। दुकानदारों एवं ठेला-खोमचा संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना व्यवसाय संचालित करें और सड़क पर सामान फैलाकर ग्राहकों एवं राहगीरों के लिए परेशानी उत्पन्न न करें।
महापौर एवं आयुक्त ने पुराना बस स्टैंड स्थित पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। दीपावली के दौरान बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था व्यवस्थित रखने तथा नागरिकों के वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जहां भी अव्यवस्थाएं मिलीं, वहां महापौर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।
महापौर अलका बाघमार ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली खुशियों और उत्साह का पर्व है। बाजार को व्यवस्थित बनाए रखना व्यापारियों और नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। व्यापारी अपनी दुकानों का सामान सड़क पर न फैलाएं और निर्धारित मार्किंग के भीतर ही व्यवसाय करें, ताकि ग्राहकों को खरीदारी में सुविधा मिले और यातायात बाधित न हो।
वहीं आयुक्त लीना कोसम ने बाजार विभाग एवं अतिक्रमण अमले को निर्देशित किया कि निर्धारित मार्किंग के बाहर दुकान लगाने, सामान फैलाने अथवा सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्किंग का उल्लंघन करने पर सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। इंदिरा गांधी प्रतिमा के आसपास भी विशेष रूप से मार्किंग कराई गई है, ताकि वहां पसरा एवं ठेला-खोमचा निर्धारित सीमा से बाहर न लगे।
निगम प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजारों में स्वच्छता, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है, जिससे व्यापारी निर्बाध रूप से कारोबार कर सकें और नागरिक बिना किसी परेशानी के त्योहारों की खरीदारी कर सकें। निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य शेखर चन्द्राकर, निलेश अग्रवाल, खलीक रिजवी, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.