दुर्ग-भिलाई

भिलाई में बिछी शतरंज की बिसात, 17 जिलों के 326 खिलाड़ी दिखा रहे दिमागी कौशल

10931102026113545whatsappimage2026-10-31at4.59.04pm.jpeg

-छत्तीसगढ़ स्टेट रैपिड एवं ब्लिट्ज फीडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप का डॉ. राहुल सिंह ने किया शुभारंभ, तीसरे चक्र के बाद स्पर्श खंडेलवाल शीर्ष पर
भिलाई।
छत्तीसगढ़ की धरती पर शतरंज की बिसात पर इन दिनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा अग्रसेन जन कल्याण समिति एवं अग्रसेन महिला कल्याण समिति भिलाई के सहयोग से सेक्टर-6 स्थित अग्रसेन भवन में छत्तीसगढ़ स्टेट रैपिड एवं ब्लिट्ज फीडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ बीएम शाह में पदस्थ प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. राहुल सिंह ने शतरंज की पहली चाल चलकर किया।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय निर्णायक रॉकी देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि शतरंज खेलने से मानसिक विकास में वृद्धि होती है। इससे व्यक्ति की सोचने, समझने और सही समय पर उचित निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की।
इस अवसर पर जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, दीपांकर सेन गुप्ता, अनिल शर्मा, धीरज चावरे, सुरेश होता, दिव्यांशु उपाध्याय, मनोज साहू एवं हर्ष मालेकर ने मुख्य अतिथि डॉ. राहुल सिंह और अंतरराष्ट्रीय निर्णायक रॉकी देवांगन का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
-17 जिलों के 326 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 17 जिलों से कुल 326 खिलाड़ी रैपिड एवं ब्लिट्ज स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी शतरंज प्रतिभा और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल 92 हजार 500 रुपये की नगद पुरस्कार राशि रखी गई है। वहीं इस स्पर्धा के माध्यम से दो-दो खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।
-तीसरे चक्र के बाद स्पर्श खंडेलवाल शीर्ष पर
प्रतियोगिता का रैपिड वर्ग अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। फीडे रेटेड टूर्नामेंट 2026 (इवेंट कोड : 505537/CG(S)/2026) के तीसरे चक्र के मुकाबले समाप्त होने के बाद अंक तालिका में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।
शुरुआती तीन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजनांदगांव के स्पर्श खंडेलवाल ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं दुर्ग के दास अरुणाभ दूसरे और राजनांदगांव के श्रेयांश डकलिया तीसरे स्थान पर हैं। दुर्ग के शेख इदु भी तीन अंक अर्जित कर शीर्ष खिलाड़ियों की दौड़ में बने हुए हैं।
-तृतीय चक्र के बाद शीर्ष 10 खिलाड़ी
-स्पर्श खंडेलवाल – राजनांदगांव
-दास अरुणाभ – दुर्ग
-श्रेयांश डकलिया – राजनांदगांव
-शेख इदु – दुर्ग
-बक्सी रजनीकांत – राजनांदगांव
-यशद बंभेश्वर – दुर्ग
-संस्कार कश्यप – बिलासपुर
-मयंक श्रीवास्तव – कोंडागांव
-विशेष देवांगन – रायपुर
-आर्यन नायर – दुर्ग
शुरुआती तीन चक्रों में स्पर्श खंडेलवाल, दास अरुणाभ, श्रेयांश डकलिया और शेख इदु ने तीन-तीन अंक अर्जित कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। अन्य युवा खिलाड़ी भी लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब की दौड़ को दिलचस्प बना रहे हैं।
-निष्पक्ष संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे रॉकी देवांगन
प्रतियोगिता का संचालन मुख्य आर्बिटर एवं अंतरराष्ट्रीय निर्णायक रॉकी देवांगन की देखरेख में किया जा रहा है। उनकी निगरानी में सभी मुकाबले निर्धारित नियमों एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न हो रहे हैं। आयोजन समिति और सहयोगी टीम प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटी हुई है।
जैसे-जैसे प्रतियोगिता अगले चक्रों की ओर बढ़ रही है, खिलाड़ियों के बीच मुकाबला और भी रोमांचक होता जा रहा है। अब देखना होगा कि शतरंज की इस बिसात पर कौन अपनी रणनीति, धैर्य और बेहतरीन चालों के दम पर चैंपियन बनने में सफल होता है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.