दुर्ग-भिलाई

पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में पति गिरफ्तार

525311020260633431002120876.jpg

-पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने किया था चूहे मारने की दवा का सेवन, उपचार के दौरान हुई थी मौत

दुर्ग। पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में जामुल पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पूछताछ में अपराध स्वीकार किए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसीसी कॉलोनी जामुल निवासी अंजना शर्मा ने 20 सितंबर 2026 को पति के साथ पारिवारिक विवाद के चलते चूहे मारने की दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया था। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए श्री शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान 25 सितंबर 2026 को उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद थाना जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू की। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर मृतिका के पति संजीव कुमार शर्मा की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस जांच में पति द्वारा पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने की बात सामने आने पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 823/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 29 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी संजीव कुमार शर्मा को पकड़ लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
-पारिवारिक विवाद बना घटना का कारण
प्रकरण की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद होना सामने आया है। इसी विवाद के चलते महिला ने चूहे मारने की दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
गिरफ्तार आरोपी: संजीव कुमार शर्मा (55 वर्ष), निवासी एमआईजी-78, जनता मार्केट के पास, पद्मनाभपुर, वर्तमान निवासी एसीसी कॉलोनी, जामुल, जिला दुर्ग।
-दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पारिवारिक विवाद अथवा घरेलू समस्याओं की स्थिति में आवेश में आकर कोई आत्मघाती कदम न उठाएं। आपसी विवादों का समाधान बातचीत, परामर्श एवं कानूनी सहायता के माध्यम से करने का प्रयास करें। घरेलू हिंसा, प्रताड़ना अथवा किसी भी प्रकार के अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। समय पर की गई पहल किसी की अनमोल जिंदगी बचा सकती है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.