दुर्ग-भिलाई

गोपी कृष्ण शर्मा ने तांदुला जलसंसाधन संभाग के कार्यपालन अभियंता का संभाला कार्यभार

60530102026125419whatsappimage2026-10-30at6.23.19pm.jpeg

दुर्ग। तांदुला जलसंसाधन संभाग, दुर्ग के नवनियुक्त कार्यपालन अभियंता इं. गोपी कृष्ण शर्मा ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। विभागीय अनुभव, कार्यकुशलता और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री शर्मा की इस पद पर नियुक्ति को उनके लंबे सेवाकाल और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।
श्री शर्मा ने अपने शासकीय सेवाकाल की शुरुआत तत्कालीन रायपुर जिले (वर्तमान गरियाबंद जिला) के पांडुका जलसंसाधन उपसंभाग से उप अभियंता के रूप में की थी। इसके बाद उनकी पदस्थापना तांदुला जलसंसाधन संभाग, दुर्ग में हुई, जहां उन्होंने उप अभियंता एवं सहायक अभियंता के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2019 से वे इसी संभाग के दो उपसंभागों में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) के रूप में कार्यरत रहे।
विशेष बात यह है कि जिस तांदुला जलसंसाधन संभाग में उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान उप अभियंता और सहायक अभियंता के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं, आज उसी संभाग में कार्यपालन अभियंता के रूप में उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली है। उनकी कार्यशैली, विभागीय अनुभव और सहकर्मियों के साथ मधुर व्यवहार को उनकी इस उपलब्धि का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है।
श्री शर्मा की धर्मपत्नी संगीता शर्मा भी सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। वहीं उनके ससुर राजा राम तिवारी अविभाजित दुर्ग जिले के जिला अस्पताल में कई दशकों तक अस्पताल अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। वे जरूरतमंद मरीजों की सहायता और सेवाभावी कार्यों के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। इं. गोपी कृष्ण शर्मा के कार्यपालन अभियंता का दायित्व संभालने पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.