
दुर्ग । पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण कार्यकर्ता रोमशंकर यादव को दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने सांसद गौरव सम्मान से सम्मानित किया है उन्हें उनके द्वारा पिछले 29 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
श्री यादव अपने तथा परिवार के हर सदस्यों के जन्मदिन, गृहप्रवेश, शादी एवं विभिन्न मांगलिक अवसरों पर पौधरोपण करते आ रहे है। यही नहीं पितृपक्ष में पुरखों के नाम पर एवं एक अप्रैल को अप्रैल फूल की बजाय अप्रैल कूल का संदेश देने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुक करने अनेक नवाचार किए है। उन्होंने खारुन नदी के उदगम से संगम स्थल तक सैकड़ों किमी की पदयात्रा भी किए है। मंडला - डिंडोरी के जंगलों जल जंगल जमीन को लेकर पदयात्रा कर रिपोर्टिंग कर चुके हैं एवं नेचर फोटो ग्राफी के माध्यम से भी लोगों को जागरुक कर रहे है जिसका सार्थक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। उनके लगाए अनेक पौधे आज पेड़ बन गए है। वे शादी, गृह प्रवेश व विभिन्न मांगलिक अवसरों पर लोगो को पौधे भेंट करते हैं। उन्होंने लाखों पेड़ो को संरक्षित करने में योगदान दिया है जिसके लिए उन्हें सदी के महानायक अभिताभ बच्चन द्वारा फोर्स गुड हीरोज सम्मान से नवाजे जा चुके है और आज भी औसत प्रतिदिन कोई न कोई व्यक्ति जन्मदिन ,शादी के सालगिरह , विभिन्न मांगलिक अवसर व अपनों की याद में पौधरोपण कर रहे हैं। अपनी संस्था हितवा संगवारी के माध्यम से वे निरंतर पर्यावरण जागरुकता को लेकर गतिविधियाँ चला रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.