-वर्ष 2027-28 के लिए सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, शरद पूर्णिमा उत्सव में प्रस्तुत किया गया आय-व्यय का ब्योरा
दुर्ग। श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा शारदेय नवरात्र पर्व के समापन के पश्चात प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज, जुनवानी में किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों की उपस्थिति में वर्ष 2026 में आयोजित नवरात्र पर्व एवं विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही आयोजन का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया।
बैठक में समिति की परंपरा के अनुरूप आगामी दो वर्षों 2027-28 के लिए नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से आदित्य शर्मा को अध्यक्ष, सुमीत रुंगटा को कार्यकारी अध्यक्ष, सौरभ पंड्या को महासचिव तथा हर्षद पारख को कोषाध्यक्ष चुना गया। समिति के सदस्यों ने सभी नामों पर सहमति व्यक्त की।
समिति के संरक्षक संजय रुंगटा ने संरक्षक पद के लिए नवल किशोर अग्रवाल एवं रवि पिडिआर के नामों का प्रस्ताव रखा, जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक संतोष रुंगटा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम समिति की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक विस्तार देगी।
कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन समिति के संरक्षक किशोर जैन ने किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.