दुर्ग-भिलाई

हर पात्र मतदाता का नाम सूची में हो, चुनाव प्रक्रिया रहे पारदर्शी : लोक जागरण मंच

27824102026131901whatsappimage2026-10-24at6.46.25pm(1).jpeg

-‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत साइंस कॉलेज दुर्ग में नागरिक संगोष्ठी, एसआईआर के उद्देश्य और प्रक्रिया पर प्रबुद्धजनों ने रखे विचार

Image after paragraph


दुर्ग। मतदाता सूची की शुद्धता, निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के उद्देश्य से लोक जागरण मंच द्वारा दुर्ग स्थित साइंस कॉलेज के ऑडिटोरियम में नागरिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस संगोष्ठी में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के उद्देश्य, प्रक्रिया और महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना आवश्यक है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग करने का अवसर मिल सके और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बलदाऊ राम साहू तथा सहवक्ता शताब्दी पांडेय और शशांक शर्मा ने एसआईआर के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। मंच पर महापौर अलका बाघमार, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, सरिता मिश्रा, संतोष सोनी और कांतिलाल जैन उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में चिकित्सकों, प्रोफेसरों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य एसआईआर के प्रति नागरिकों को जागरूक करना, इसकी प्रक्रिया की जानकारी देना और इससे संबंधित भ्रांतियों को तथ्यों के माध्यम से दूर करना रहा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रश्नोत्तरी एवं संवाद के माध्यम से उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं पर चर्चा की गई।
-मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : बलदाऊ राम साहू
मुख्य वक्ता बलदाऊ राम साहू ने कहा कि एसआईआर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना बेहद जरूरी है। ‘लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना और एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि प्रयास यह होना चाहिए कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल रहे और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता कायम रहे।

Image after paragraph


-जनता के मत की निष्पक्षता सुनिश्चित करना जरूरी : शताब्दी पांडेय
सहवक्ता शताब्दी पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का मत है। इस मत की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सही मतदाता सूची आवश्यक है। एसआईआर को लेकर आमजन के बीच तथ्यों को स्पष्ट करना और उन्हें इसकी प्रक्रिया की जानकारी देना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों तक सही जानकारी पहुंचाने, भ्रम की स्थिति दूर करने और प्रत्येक पात्र मतदाता को उसके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
-राजनीतिक भ्रम के बजाय तथ्यों पर हो संवाद : शशांक शर्मा
सहवक्ता शशांक शर्मा ने कहा कि एसआईआर जैसी महत्वपूर्ण चुनावी प्रक्रिया पर राजनीतिक भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों के आधार पर संवाद होना चाहिए। मतदाता सूची का सत्यापन चुनाव व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का मताधिकार प्रभावित नहीं होना चाहिए। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य किया जाना आवश्यक है।
-अलका बाघमार ने रखी प्रस्तावना, सुरेंद्र कौशिक ने दिया अध्यक्षीय उद्बोधन
कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार ने प्रस्तावना उद्बोधन देते हुए संगोष्ठी के उद्देश्य और एसआईआर के प्रति नागरिक जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय उद्बोधन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने दिया। उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता और निष्पक्ष चुनाव की महत्ता को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का संचालन सरिता मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन शैलेंद्र शैंडे ने किया। संगोष्ठी के माध्यम से उपस्थित नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर एसआईआर से संबंधित जानकारी साझा की गई और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.