ब्रेकिंग

आरक्षण से प्रभावित कांग्रेस नेताओं को संगठन में मिले जिम्मेदारी : ज्ञानचंद जैन

76224102026120742whatsappimage2026-10-24at5.31.58pm.jpeg

-स्थानीय वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी सौंपने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व को लिखा पत्र
दुर्ग।
भिलाई नगर निगम के आगामी नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण के कारण प्रभावित हुए कांग्रेस के पूर्व पार्षदों, वार्ड प्रतिनिधियों एवं एमआईसी सदस्यों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने की मांग उठी है। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के पूर्व महामंत्री एवं प्रवक्ता ज्ञानचंद जैन ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज तथा नगरीय निकाय क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालने वाले कमेटी के पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू को पत्र भेजकर आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया है।
ज्ञानचंद जैन ने अपने पत्र में कहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण के कारण जिन वार्डों का प्रतिनिधित्व अन्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है, वहां के ऐसे कांग्रेस नेताओं एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों को संगठन में जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इन नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे समय तक पार्टी के लिए काम किया है और स्थानीय स्तर पर उनकी अच्छी पकड़ तथा कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क है। ऐसे अनुभवी नेताओं की संगठनात्मक क्षमता का उपयोग पार्टी के हित में किया जाना चाहिए।
उन्होंने सुझाव दिया कि आरक्षण से प्रभावित पूर्व वार्ड प्रतिनिधियों एवं एमआईसी सदस्यों को उनके स्थानीय क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी जाए। इससे स्थानीय स्तर पर चुनावी समन्वय मजबूत होगा और पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने में अनुभवी नेताओं का सहयोग मिल सकेगा।
जैन ने पत्र की प्रतिलिपि भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को भी भेजी है। उन्होंने जिला नेतृत्व से भी आग्रह किया है कि आरक्षण से प्रभावित मैदानी नेताओं और कार्यकर्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उनका पक्ष मजबूती से रखा जाए।
ज्ञानचंद जैन का कहना है कि मैदानी कार्यकर्ताओं का संरक्षण और अनुभवी नेताओं की सक्रिय भागीदारी कांग्रेस की चुनावी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बन सकती है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व को चाहिए कि वह आरक्षण के कारण चुनाव लड़ने से वंचित हुए नेताओं की संगठनात्मक भूमिका सुनिश्चित करे और उन्हें अपने क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की जिम्मेदारी सौंपे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.