होम / दुर्ग-भिलाई / अपने भीतर की बुराइयों पर विजय का संकल्प लें, समाज से नशा रूपी रावण का करें अंत : ललित चंद्राकर
दुर्ग-भिलाई
-दुर्ग ग्रामीण विधायक ने रूआबांधा, हनोदा, झोला और ठेलकाडीह में दशहरा उत्सव में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रूआबांधा, हनोदा, झोला एवं ठेलकाडीह में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया तथा क्षेत्रवासियों को विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है। यह पर्व हमें अपने भीतर छिपे काम, क्रोध, लोभ और अहंकार रूपी रावण का अंत करने तथा सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करके ही एक आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है।
उन्होंने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज में नशा रूपी रावण का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। नशे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं और अपराध की घटनाएं सामने आती हैं। युवा पीढ़ी नशे के जहर की चपेट में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रही है। ऐसे में विजयादशमी के पावन अवसर पर हम सभी को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेना चाहिए। बच्चों को अच्छे संस्कार देकर सही मार्ग दिखाना हम सभी की जिम्मेदारी है। तभी स्वस्थ, सुरक्षित और संस्कारित समाज का निर्माण संभव होगा।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि विजयादशमी केवल रावण के पुतले का दहन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपने भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त करने और सद्गुणों को अपनाने का अवसर है। भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे, न्याय और सेवा की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने सभी से सामाजिक एकता बनाए रखने तथा बुराइयों को त्यागकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
-इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रमों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल एवं भोज बंजारे, पार्षद सारिका साहू, सरपंच लक्ष्मी साहू, रमेश निर्मलकर, प्रवीण सिंह राजपूत, राकेश त्रिपाठी, रोहित चंद्राकर, परमानंद चंद्राकर, किसन साहू, जोहनलाल चंद्राकर, राकेश साहू, राजेश साहू, किशोर साहू, समिति अध्यक्ष पारसनाथ भुआर्य, दशहरा समिति अध्यक्ष जैनकुमार देशमुख एवं खेमचंद देवांगन, भक्त प्रहलाद, गोपीराम देशमुख, टिकेश्वर निषाद, चंद्रप्रकाश बेलचंदन, कमल किशोर बेलचंदन, गिरपाल देशलहरे, पवन सिन्हा, प्रीतम निषाद, दुखित, जीवन सिन्हा, हेमनाथ निषाद, बंशीलाल जांगड़े, रिलेश्वर साहू, शशांक साहू, राजेन्द्र, प्रेमचंद, मनीष यादव, यतीस कामड़े, बीरबल दास, मनोज गुप्ता, बबलू त्रिपाठी, संतोष दास, बलराम यादव, पुष्पलता देशमुख एवं अशोक यादव सहित आयोजन समितियों के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.