दुर्ग। मठ-मंदिरों के संरक्षण एवं उनके संचालन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गठित मठ-मंदिर संरक्षण एवं सेवा समिति की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। यह विस्तार समिति के संयोजक आचार्य डॉ. नीलेश शर्मा, अध्यक्ष मंगल प्रकाश गुप्ता एवं सचिव संजय साहू की विशेष उपस्थिति में मां सत्ती एवं मोती महावीर मंदिर मोतीपारा में आयोजित बैठक में किया गया। जिसके अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी में संरक्षक पंडित जय शर्मा, रघुनंदन उजाला, संदीप ताम्रकार, अतुल नागले, विजय अग्रवाल, चंचल सेठिया, अशोक राठी, प्रहलाद रुंगटा, कमल रुंगटा, अखिलेश अग्रवाल, नीतीश चंद्राकर, देवेंद्र कसार, किशोरी लाल सिंघानिया, ओमप्रकाश जोशी, धीरज टांक, सुदर्शन महलवार, डॉ गोविंद दीक्षित, नरसिंग भूतड़ा, श्याम शर्मा होंगे। सह-सचिव कमल सोनी, कोषाध्यक्ष विनोद देवांगन, सह-कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष विजय जैन, दिलीप गुप्ता, अजय जैन, संजय रुंगटा, आनंद यादव, योगेश जैन, जनसंपर्क प्रमुख सुदीप सनातनी, जनसंपर्क कार्यकारी श्रीकांत उपाध्याय, मीडिया प्रभारी धनेंद्र कांत चंदेल, विधि प्रमुख द्रोण ताम्रकार बनाए गए है। कार्यकारिणी सदस्य के रुप में रोमनाथ साहू, अमित बंछोर, अनूप गटागट, बाबा शर्मा, बसंत कसेर, बलबीर संजोत्रे, आनंददेव ताम्रकार, मानव सोनकर, हेमंत देवांगन, जयंती भाई आड़तिया, किशोर साहू, कुशल उजाला, नारायण खेतान, पंकज राठी, प्रकाश कानावर, प्रमोद बेन्डे, राजू महाराज, शिवराज राउत, विजय जैन, बंटी शर्मा, संजय ताम्रकार, राहुल शर्मा, तुषार अग्रवाल, हरिहर देवांगन को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी विस्तार से पूर्व बैठक में समिति के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, आगामी कार्ययोजना के अलावा अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में समिति के संयोजक आचार्य डॉ. नीलेश शर्मा ने समिति की कार्यप्रणाली एवं विगत चार वर्षों के कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने समिति की अब तक की गतिविधियों एवं संगठनात्मक प्रयासों की जानकारी देते हुए भविष्य में कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। अध्यक्ष मंगल प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आपसी समन्वय, सामूहिक सहभागिता और समर्पित प्रयासों से समिति के उद्देश्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएँ दी। समिति के सचिव संजय साहू ने संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.