होम / दुर्ग-भिलाई / माँ चंडी मंदिर के बाहर स्थायी एलईडी स्क्रीन लगाने की मांग, ‘गूगल बॉय’ रुद्र शर्मा ने उठाई आवाज
दुर्ग-भिलाई
-नवरात्रि में लाइव दर्शन की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को मिली थी सुविधा, अब वर्षभर स्क्रीन लगाने की मांग
दुर्ग। शहर की आराध्य देवी एवं श्रद्धालुओं की अटूट आस्था की प्रतीक माँ चंडी मंदिर में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने के लिए मंदिर परिसर के बाहर स्थायी एलईडी स्क्रीन लगाने की मांग उठी है। ‘गूगल बॉय’ रुद्र शर्मा ने शासन-प्रशासन और मंदिर समिति से इस दिशा में शीघ्र पहल करने की अपील की है। उनका कहना है कि स्थायी एलईडी स्क्रीन लगने से उन श्रद्धालुओं को भी माता रानी के सहज दर्शन का लाभ मिल सकेगा, जो किसी कारणवश गर्भगृह तक नहीं पहुंच पाते।
-नवरात्रि में लाइव दर्शन की व्यवस्था बनी थी आकर्षण
रुद्र शर्मा ने बताया कि बीते शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान मंदिर के बाहर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुबह-शाम माता रानी के लाइव दर्शन, आरती और मंत्रोच्चार का प्रसारण किया गया था। इस व्यवस्था से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सुविधा मिली। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे भक्तों के लिए यह व्यवस्था काफी उपयोगी साबित हुई।
नवरात्रि समाप्त होने के बाद स्क्रीन बंद होने से श्रद्धालु अब इस सुविधा से वंचित हो गए हैं। इसे देखते हुए मंदिर के बाहर स्थायी एलईडी स्क्रीन लगाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि भक्तों को वर्षभर माता रानी के दर्शन और आरती का लाभ मिल सके।
-धार्मिक परंपराओं और इतिहास की जानकारी भी मिलेगी
रुद्र शर्मा के अनुसार, स्थायी एलईडी स्क्रीन केवल लाइव दर्शन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके माध्यम से माँ चंडी मंदिर के इतिहास, पौराणिक महत्व और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी जानकारियां भी प्रसारित की जा सकती हैं। इससे नई पीढ़ी को शहर की धार्मिक विरासत, संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर के स्टेशन रोड, मुख्य बाजारों और बड़े शॉपिंग मॉल के बाहर व्यावसायिक एवं प्रचार-प्रसार के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाती हैं। ऐसे में शहर की आराध्य देवी माँ चंडी के मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आस्था के लिए स्थायी स्क्रीन की व्यवस्था भी प्राथमिकता से की जानी चाहिए।
-प्रशासन और मंदिर समिति से शीघ्र पहल की अपील
‘गूगल बॉय’ रुद्र शर्मा ने शासन-प्रशासन और मंदिर समिति से आग्रह किया है कि श्रद्धालुओं की भावनाओं और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर के बाहर स्थायी एलईडी स्क्रीन लगाने की दिशा में जल्द निर्णय लिया जाए। इससे मंदिर में आने वाले भक्तों को कतार में लगे रहने या गर्भगृह तक पहुंचने में असमर्थ होने की स्थिति में भी बाहर से माता रानी के दर्शन और आरती का लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से माँ चंडी मंदिर की धार्मिक गरिमा और श्रद्धालुओं की सुविधा, दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.