दुर्ग-भिलाई

रिसाली के ऐतिहासिक दशहरा मैदान में धूमधाम से मना विजयादशमी उत्सव, रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन

78021102026114633whatsappimage2026-10-21at5.14.38pm.jpeg

-विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है : विधायक ललित चंद्राकर

Image after paragraph


रिसाली। रिसाली के ऐतिहासिक दशहरा मैदान में विजयादशमी का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर इस अवसर पर आयोजित विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है। यह पर्व हमें अपने जीवन में सत्य, धर्म, न्याय और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि हम प्रतिवर्ष रावण के पुतले का दहन करते हैं, लेकिन इस पर्व की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब हम अपने भीतर विद्यमान काम, क्रोध, मद और लोभ रूपी रावण का भी अंत करें। विजयादशमी आत्ममंथन का अवसर है। यह पर्व अपनी कमजोरियों और बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सद्गुणों को अपनाने तथा एक बेहतर समाज के निर्माण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
-40 वर्षों से निभाई जा रही है विजयादशमी उत्सव की परंपरा
विधायक चंद्राकर ने कहा कि रिसाली का ऐतिहासिक दशहरा मैदान लगभग 40 वर्षों से विजयादशमी उत्सव का साक्षी रहा है। यहां प्रतिवर्ष दशहरा पर्व पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह मैदान केवल रावण दहन का स्थल नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और सामूहिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र भी है। यहां छत्तीसगढ़ की विभिन्न परंपराओं और त्योहारों को उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। उन्होंने इस ऐतिहासिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए आयोजन समिति और उससे जुड़े सभी लोगों की सराहना की।
-रामलीला मंचन और आतिशबाजी ने बांधा समां
विजयादशमी उत्सव के दौरान रामलीला मंडली ने भगवान श्रीराम की लीला का भव्य मंचन किया। इसके पश्चात आकर्षक आतिशबाजी के बीच रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान पूरा दशहरा मैदान ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। उत्सव में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत जितेंद्र साहू कृत ‘सोनहा बादर’ की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और आयोजन में सांस्कृतिक रंग भर दिए।
-जनप्रतिनिधियों एवं आयोजन समिति के सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, माया बेलचंदन, आयोजन समिति के अध्यक्ष सूरज वर्मा, गैन्दलाल वर्मा, चुम्मन देशमुख, एमआईसी सदस्य सनीर साहू, दीपक पप्पू चंद्राकर, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, मनीष यादव, रमा साहू, चंद्रभान ठाकुर, जमुना ठाकुर, दिनेश पटेल, राजेन्द्र रजक, सुरेन्द्र शर्मा, भूपेंद्र दास, शकुंतला दास, शिखा तिवारी, उजियार सिंह पवार, सारिका साहू और सविता महिलांग सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। उत्सव ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.