ब्रेकिंग

डॉ. सतीश मुनि जी महाराज बने श्रमण संघ के छत्तीसगढ़ प्रवर्तक

875221020260329051002075991.jpg

-आचार्य भगवंत ध्यानयोगी डॉ. शिव मुनि जी महाराज ने सूरत, गुजरात से की घोषणा, छत्तीसगढ़ सहित देशभर के श्रावक-श्राविकाओं में हर्ष और उल्लास
दुर्ग
। विजयादशमी के पावन एवं मंगलमय अवसर पर श्रमण संघ के सर्वोच्च संत आचार्य भगवंत ध्यानयोगी पूज्य डॉ. शिव मुनि जी महाराज ने डॉ. सतीश मुनि जी महाराज को श्रमण संघ का छत्तीसगढ़ प्रवर्तक नियुक्त करने की घोषणा की। यह घोषणा गुजरात के सूरत से की गई। इस समाचार के प्रसारित होते ही छत्तीसगढ़ सहित देशभर के जैन समाज में हर्ष, उल्लास और प्रसन्नता का वातावरण निर्मित हो गया।
छत्तीसगढ़ के जन-जन की श्रद्धा के केंद्र, लोकमान्य संत एवं वाणी भूषण पूज्य गुरुदेव  रतन मुनि जी महाराज के सेवाभावी शिष्य डॉ. सतीश मुनि जी महाराज को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने से श्रमण संघ परिवार में विशेष उत्साह है। पूज्य रतन मुनि जी महाराज ने अपने ज्ञान, तप, त्याग, साधना और कुशल मार्गदर्शन से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष में धर्म, अध्यात्म और अहिंसा की प्रभावशाली अलख जगाई। उन्होंने श्रमण संघ परिवार को एकजुट रखते हुए समाज को धार्मिक संस्कारों, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
छत्तीसगढ़ में अनेक चातुर्मास करने वाले पूज्य रतन मुनि जी महाराज लंबे समय तक छत्तीसगढ़ प्रवर्तक के रूप में अपनी सेवाएँ देते रहे। उनके देवलोक गमन के पश्चात यह पद रिक्त था। अब उनके ही सेवाभावी शिष्य डॉ. सतीश मुनि जी महाराज को इस पद पर नियुक्त किए जाने से श्रद्धालुओं में नई आशा और उत्साह का संचार हुआ है।
डॉ. सतीश मुनि जी महाराज विगत कई वर्षों से श्रमण संघ में उपप्रवर्तक के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.