ब्रेकिंग

पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, आतिशबाजी और रामलीला ने मोहा मन

80721102026125302whatsappimage2026-10-21at6.20.30pm.jpeg

-न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृतिक समिति का 26वां विजयादशमी उत्सव धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Image after paragraph


दुर्ग। पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृतिक समिति, पदमनाभपुर द्वारा आयोजित 26वें विजयादशमी उत्सव में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान भव्य रामलीला के मंचन और गगनचुंबी आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया। आकर्षक आतिशबाजी का लोगों ने घंटों आनंद लिया। आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रत्नाकर राव ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में दुर्ग नगर निगम के एमआईसी सदस्य लीलाधर पाल, पार्षद संजय अग्रवाल, दीपक साहू, सरिता विनोद चंद्राकर और समाजसेवी सुरजीत सिंह सलूजा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक दुबे ने उपस्थित श्रद्धालुओं को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने भीतर छिपी बुराइयों को समाप्त कर सदाचार, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने अंदर की बुराइयों पर विजय प्राप्त करेंगे, तभी विजयादशमी मनाने का वास्तविक उद्देश्य सार्थक होगा।
कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। उन्होंने न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृतिक समिति, पदमनाभपुर के पदाधिकारियों और सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाते हैं।
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन अनिल बल्लेवार और कुलवंत सिंह भाटिया ने किया, जबकि प्रोफेसर ए.के. खान ने आभार व्यक्त किया।
आयोजन को सफल बनाने में न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृतिक समिति, पदमनाभपुर दुर्ग के अध्यक्ष अनुज दुबे, अनिल वर्मा, संजय नामदेव, सतीश पांडेय, निर्मल चंद्राकर, गुड्डू हिरवानी, गोल्डी साहू , अश्वत सिंह समेत समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भव्य आयोजन और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने विजयादशमी उत्सव को यादगार बना दिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.